धार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुजरात नंबर की कार से 30 पेटी बीयर जब्त, 9 लाख की अवैध मदिरा बरामद

Dhar, MP

धार जिले में सोमवार देर रात आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फॉक्सवैगन वेंटो कार से 30 पेटी बीयर जब्त की।

कार इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन से गुजर रही थी और मुखबिर की सूचना पर ग्राम जैतपुरा के पास दबिश देकर इसे रोका गया। तलाशी के दौरान कार से कुल 360 लीटर बीयर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 9 लाख 2 हजार रुपए बताई जा रही है।

उज्जैन से हो रही थी आपूर्ति, ग्रामीण इलाकों में बिकनी थी बीयर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह बीयर उज्जैन से लाकर धार के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर बेचे जाने की योजना थी। पकड़ी गई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर GJ-06-FC-8204 है, जो गुजरात राज्य का है। कार को विशेष रूप से बीयर की तस्करी के लिए उपयोग किया गया था।

टास्क फोर्स की सक्रियता से मिली सफलता

धार जिले में पहली बार अवैध शराब के विरुद्ध विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में गठित टीम की सक्रियता से यह सफलता मिली। टास्क फोर्स अब जिले के सभी वृत्तों में सक्रिय है।

बोतलों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर की गई जब्ती

सहायक जिला आबकारी अधिकारी दविंदर सिंह हुड्डा ने बताया कि जब्त बीयर में किंगफिशर और माउंट 6000 जैसे ब्रांड शामिल हैं। नवीन प्रक्रिया के तहत कार और बीयर की वीडियोग्राफी कर जब्ती की गई। वाहन के रजिस्ट्रेशन के माध्यम से मालिक की जानकारी निकाली जा रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

ग्रामीण इलाकों में बढ़ती तस्करी से चिंतित प्रशासन

आबकारी विभाग ने चेताया है कि धार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री तेजी से फैल रही है। इसे रोकने के लिए विभाग अब सक्रिय निगरानी और निरंतर कार्रवाई की रणनीति पर काम कर रहा है। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुजरात नंबर की कार से 30 पेटी बीयर जब्त, 9 लाख की अवैध मदिरा बरामद

Dhar, MP

कार इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन से गुजर रही थी और मुखबिर की सूचना पर ग्राम जैतपुरा के पास दबिश देकर इसे रोका गया। तलाशी के दौरान कार से कुल 360 लीटर बीयर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 9 लाख 2 हजार रुपए बताई जा रही है।

उज्जैन से हो रही थी आपूर्ति, ग्रामीण इलाकों में बिकनी थी बीयर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह बीयर उज्जैन से लाकर धार के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर बेचे जाने की योजना थी। पकड़ी गई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर GJ-06-FC-8204 है, जो गुजरात राज्य का है। कार को विशेष रूप से बीयर की तस्करी के लिए उपयोग किया गया था।

टास्क फोर्स की सक्रियता से मिली सफलता

धार जिले में पहली बार अवैध शराब के विरुद्ध विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में गठित टीम की सक्रियता से यह सफलता मिली। टास्क फोर्स अब जिले के सभी वृत्तों में सक्रिय है।

बोतलों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर की गई जब्ती

सहायक जिला आबकारी अधिकारी दविंदर सिंह हुड्डा ने बताया कि जब्त बीयर में किंगफिशर और माउंट 6000 जैसे ब्रांड शामिल हैं। नवीन प्रक्रिया के तहत कार और बीयर की वीडियोग्राफी कर जब्ती की गई। वाहन के रजिस्ट्रेशन के माध्यम से मालिक की जानकारी निकाली जा रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

ग्रामीण इलाकों में बढ़ती तस्करी से चिंतित प्रशासन

आबकारी विभाग ने चेताया है कि धार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री तेजी से फैल रही है। इसे रोकने के लिए विभाग अब सक्रिय निगरानी और निरंतर कार्रवाई की रणनीति पर काम कर रहा है। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/excise-departments-major-action-in-dhar-recovered-illegal-liquor-worth/article-27636

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.