भिंड में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से किसान की मौत

Bhind, MP

सर्दी-जुकाम के इलाज के दौरान लगाया गया इंजेक्शन बना जानलेवा, परिजनों का आरोप—बिना जांच दी गई दवा

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में झोलाछाप चिकित्सा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मिहोना थाना क्षेत्र के ग्राम जगनपुरा निवासी 45 वर्षीय किसान की सर्दी-जुकाम के इलाज के दौरान इंजेक्शन लगते ही हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अखिलेन्द्र प्रताप सिंह राजावत उर्फ नीरू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अखिलेन्द्र पिछले कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। इसी कारण वे इलाज के लिए मिहोना कस्बे स्थित ‘बंगाली क्लीनिक’ पहुंचे, जहां झोलाछाप डॉक्टर विजय बंगाली मरीजों का इलाज करता है। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना किसी प्राथमिक जांच या एलर्जी संबंधी जानकारी लिए सीधे इंजेक्शन लगा दिया।

इंजेक्शन लगते ही अखिलेन्द्र की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि उन्हें तेज खुजली होने लगी, सांस लेने में दिक्कत आई और मुंह से झाग निकलने लगा। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उन्हें तुरंत लहार के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मिहोना थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध चिकित्सा लापरवाही का माना जा रहा है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अखिलेन्द्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि 3 दिसंबर को ही उनकी बड़ी बेटी की सगाई हुई थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गांव में भी शोक का माहौल है।

परिजनों ने पुलिस से झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसे अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई होती, तो यह जान बच सकती थी। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmer-dies-due-to-negligence-of-quack-doctor-in-bhind/article-39933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.