मूंग तुलाई में लापरवाही से नाराज किसान उतरे सड़क पर, सालीचौका में चक्काजाम

Narsinghpur, MP

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सालीचौका स्थित मूंग खरीदी केंद्र पर बुधवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। आनंद वेयरहाउस के सामने बड़ी संख्या में किसानों ने चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

उनका आरोप है कि समिति प्रबंधक और सर्वेयर की लापरवाही के कारण कई दिनों से मूंग की तुलाई नहीं हो रही है, जिससे उन्हें बार-बार खरीदी केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

समस्या पुरानी, समाधान नहीं

किसानों ने बताया कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं, बल्कि कई हफ्तों से चल रही है। गाडरवारा SDM को ज्ञापन सौंपकर भी समस्या उठाई जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। थक-हारकर अब किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा है।

"किसी को हमारी सुनवाई की परवाह नहीं"

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि प्रशासन और शासन दोनों ही इस मुद्दे पर चुप हैं। खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और लचर प्रबंधन के चलते उन्हें प्रतिदिन घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

खरीदी की तारीख तय करने और तुलाई नियमित करने की मांग

किसानों ने चक्काजाम के दौरान खरीदी की पूर्व-निर्धारित तारीख तय करने, नियमित तुलाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि तुलाई की प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी और पक्षपात हो रहा है।

किसानों की चेतावनी – सुधार नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि खरीदी केंद्र की व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं किया गया, तो वे अपना आंदोलन और अधिक व्यापक करेंगे। प्रशासन को अब ठोस निर्णय लेना ही होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मूंग तुलाई में लापरवाही से नाराज किसान उतरे सड़क पर, सालीचौका में चक्काजाम

Narsinghpur, MP

उनका आरोप है कि समिति प्रबंधक और सर्वेयर की लापरवाही के कारण कई दिनों से मूंग की तुलाई नहीं हो रही है, जिससे उन्हें बार-बार खरीदी केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

समस्या पुरानी, समाधान नहीं

किसानों ने बताया कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं, बल्कि कई हफ्तों से चल रही है। गाडरवारा SDM को ज्ञापन सौंपकर भी समस्या उठाई जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। थक-हारकर अब किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा है।

"किसी को हमारी सुनवाई की परवाह नहीं"

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि प्रशासन और शासन दोनों ही इस मुद्दे पर चुप हैं। खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और लचर प्रबंधन के चलते उन्हें प्रतिदिन घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

खरीदी की तारीख तय करने और तुलाई नियमित करने की मांग

किसानों ने चक्काजाम के दौरान खरीदी की पूर्व-निर्धारित तारीख तय करने, नियमित तुलाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि तुलाई की प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी और पक्षपात हो रहा है।

किसानों की चेतावनी – सुधार नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि खरीदी केंद्र की व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं किया गया, तो वे अपना आंदोलन और अधिक व्यापक करेंगे। प्रशासन को अब ठोस निर्णय लेना ही होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmers-got-angry-with-negligence-in-moong-weighing/article-28583

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.