रीवा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, घंटा बजाकर सांसद आवास का घेराव

Rewa, MP

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और प्रदेश सरकार के विवादित बयानों के विरोध में कांग्रेस ने रीवा में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर रीवा सांसद के आवास का घेराव किया और सांसद से सीधे मुलाकात की मांग पर अड़े रहे।

हालांकि, पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क नजर आया। सांसद आवास से कुछ दूरी पर भारी बैरीकेटिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

इंदौर जल संकट और मंत्री के बयान से भड़का आक्रोश

यह प्रदर्शन इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद प्रदेश की राजनीति में मचे घमासान के बीच हुआ। इसी मामले को लेकर नगरीय प्रशासन, विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार पर दिए गए कथित विवादित बयान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बढ़ा दी।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दूषित पानी जैसी गंभीर समस्या पर सरकार पूरी तरह असंवेदनशील है और जिम्मेदार मंत्री जवाबदेही से बचते नजर आ रहे हैं। इसी के विरोध में सांसद आवास का घेराव किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए रहे। कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2026 By दैनिक जागरण

रीवा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, घंटा बजाकर सांसद आवास का घेराव

Rewa, MP

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और प्रदेश सरकार के विवादित बयानों के विरोध में कांग्रेस ने रीवा में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर रीवा सांसद के आवास का घेराव किया और सांसद से सीधे मुलाकात की मांग पर अड़े रहे।

हालांकि, पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क नजर आया। सांसद आवास से कुछ दूरी पर भारी बैरीकेटिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

इंदौर जल संकट और मंत्री के बयान से भड़का आक्रोश

यह प्रदर्शन इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद प्रदेश की राजनीति में मचे घमासान के बीच हुआ। इसी मामले को लेकर नगरीय प्रशासन, विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार पर दिए गए कथित विवादित बयान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बढ़ा दी।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दूषित पानी जैसी गंभीर समस्या पर सरकार पूरी तरह असंवेदनशील है और जिम्मेदार मंत्री जवाबदेही से बचते नजर आ रहे हैं। इसी के विरोध में सांसद आवास का घेराव किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए रहे। कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fierce-protest-by-congress-in-rewa-and-siege-of-mps/article-42045

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.