जादू-टोने के शक में दूध कारोबारी की हत्या: सिर और धड़ किए अलग, खेत में दफनाए शव के टुकड़े; पड़ोसी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Panna, MP

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें जादू-टोने के शक में एक दूध कारोबारी संतोष शर्मा (37) की निर्मम हत्या कर दी गई।

हत्या को अंजाम देने वालों में मृतक का पड़ोसी, दो दामाद और एक नाबालिग लड़का शामिल है। आरोपियों ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी और शव के दो टुकड़े कर 100 मीटर की दूरी पर दफन कर दिया।

हत्या की कहानी: पहले रेकी, फिर घात लगाकर हत्या

टीआई रोहित मिश्रा के अनुसार, 31 मई को दूध बेचने निकले संतोष शर्मा को रास्ते में सुनसान स्थान पर घेर लिया गया। उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर बेहोश किया गया और फिर तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को बाइक पर 90 किलोमीटर दूर छतरपुर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र तक पहुंचाया, जहां सिर और धड़ को चाकू से काटकर दो अलग-अलग गड्ढों में दफना दिया गया।

शव मिलने के बाद गुत्थी सुलझी

4 जून को किशनगढ़ के खेत में दो गड्ढों से अज्ञात शव के टुकड़े मिलने पर स्थानीय पुलिस ने पन्ना पुलिस से संपर्क किया। शव के पास मिले कपड़ों और जूतों से मृतक की पहचान संतोष शर्मा के रूप में की गई। वह वन विभाग में गार्ड भी था और झाड़-फूंक का काम करता था।

कॉल डिटेल और लोकेशन से खुला राज

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें पता चला कि हत्या वाले दिन मृतक और आरोपी रामचरण गोंड की लोकेशन एक ही जगह थी। जांच में उसके दामाद अजय गोंड (25), जितेंद्र गोंड (23) और एक 14 वर्षीय लड़का भी संदेह के घेरे में आए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।

जंगल में फेंकने का था प्लान, खेत में दफनाया

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद आरोपी शव को जंगल में फेंकने वाले थे, लेकिन रास्ते में पेट्रोल खत्म होने के कारण उन्होंने खेत में गड्ढा खोदकर सिर और धड़ को अलग-अलग जगह दफना दिया।

जादू-टोने के शक में ली गई जान

मुख्य आरोपी रामचरण का दावा है कि उसकी पत्नी और दामादों की तबीयत लंबे समय से खराब थी। एक ओझा ने बताया कि मोहल्ले में ही किसी ने जादू-टोना किया है। चूंकि संतोष झाड़-फूंक करता था, इसलिए उन्होंने उसी पर शक किया और जान लेने की साजिश रच डाली।

शादी टली, परिवार बिखर गया

मृतक का बेटा अभिलाष उर्फ गोलू शर्मा ने बताया कि 2 जून को उसकी शादी थी। पिता ने शादी की तैयारी कर ली थी, लेकिन 31 मई को वे दूध बेचने के बाद लौटे ही नहीं। पिता की तलाश में पूरी रात बीत गई। अगली सुबह भी कुछ पता नहीं चला, इस वजह से शादी रद्द करनी पड़ी। अब घर में सिर्फ मां और बेटा रह गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जादू-टोने के शक में दूध कारोबारी की हत्या: सिर और धड़ किए अलग, खेत में दफनाए शव के टुकड़े; पड़ोसी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Panna, MP

हत्या को अंजाम देने वालों में मृतक का पड़ोसी, दो दामाद और एक नाबालिग लड़का शामिल है। आरोपियों ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी और शव के दो टुकड़े कर 100 मीटर की दूरी पर दफन कर दिया।

हत्या की कहानी: पहले रेकी, फिर घात लगाकर हत्या

टीआई रोहित मिश्रा के अनुसार, 31 मई को दूध बेचने निकले संतोष शर्मा को रास्ते में सुनसान स्थान पर घेर लिया गया। उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर बेहोश किया गया और फिर तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को बाइक पर 90 किलोमीटर दूर छतरपुर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र तक पहुंचाया, जहां सिर और धड़ को चाकू से काटकर दो अलग-अलग गड्ढों में दफना दिया गया।

शव मिलने के बाद गुत्थी सुलझी

4 जून को किशनगढ़ के खेत में दो गड्ढों से अज्ञात शव के टुकड़े मिलने पर स्थानीय पुलिस ने पन्ना पुलिस से संपर्क किया। शव के पास मिले कपड़ों और जूतों से मृतक की पहचान संतोष शर्मा के रूप में की गई। वह वन विभाग में गार्ड भी था और झाड़-फूंक का काम करता था।

कॉल डिटेल और लोकेशन से खुला राज

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें पता चला कि हत्या वाले दिन मृतक और आरोपी रामचरण गोंड की लोकेशन एक ही जगह थी। जांच में उसके दामाद अजय गोंड (25), जितेंद्र गोंड (23) और एक 14 वर्षीय लड़का भी संदेह के घेरे में आए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।

जंगल में फेंकने का था प्लान, खेत में दफनाया

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद आरोपी शव को जंगल में फेंकने वाले थे, लेकिन रास्ते में पेट्रोल खत्म होने के कारण उन्होंने खेत में गड्ढा खोदकर सिर और धड़ को अलग-अलग जगह दफना दिया।

जादू-टोने के शक में ली गई जान

मुख्य आरोपी रामचरण का दावा है कि उसकी पत्नी और दामादों की तबीयत लंबे समय से खराब थी। एक ओझा ने बताया कि मोहल्ले में ही किसी ने जादू-टोना किया है। चूंकि संतोष झाड़-फूंक करता था, इसलिए उन्होंने उसी पर शक किया और जान लेने की साजिश रच डाली।

शादी टली, परिवार बिखर गया

मृतक का बेटा अभिलाष उर्फ गोलू शर्मा ने बताया कि 2 जून को उसकी शादी थी। पिता ने शादी की तैयारी कर ली थी, लेकिन 31 मई को वे दूध बेचने के बाद लौटे ही नहीं। पिता की तलाश में पूरी रात बीत गई। अगली सुबह भी कुछ पता नहीं चला, इस वजह से शादी रद्द करनी पड़ी। अब घर में सिर्फ मां और बेटा रह गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-accused-arrested-including-neighboring-pieces-of-dead-bodies-in/article-25471

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.