खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की धूम है, भोलेनाथ के विवाह की रस्में जारी.... . कल निकलेगी बारात

Dharm Desk

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो स्थित मतंगेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है. मतंगेश्वर मंदिर परिसर में मंडप सज चुका है. सोमवार को हल्दी और (मड़वा पंगत) विशाल भंडारा आयोजित किया गया है. बता दें कि बुंदेलखंड में पूरी बुंदेली रीतिरिवाज से भोलेनाथ का विवाह महाशिवरात्रि पर होता है. इस बार भी खजुराहो के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

पूरे जिले में बांटे भोलनाथ के विवाह के कार्ड

शिव विवाह के कार्ड पूरे छतरपुर जिले में बांटे गए हैं. मंगलार को हल्दी की रस्म हुई. साथ ही मंडप के नीचे बुंदेली स्वादिष्ट व्यंजन कढ़ी, भात, बरा, चूल्हे की रोटी के साथ भव्य भण्डारा संपन्न हुआ. इस दौरान मंडप के नीचे बुंदेली पंगत लगाई गई. भक्तों ने बुंदेली व्यंजनों का आनंद उठाया. संगीतमय बुंदेली पारंपरिक गारी और भजनों की प्रस्तुति भी स्थानीय महिलाओं द्वारा की गई. 25 फरवरी को जैन मंदिर मार्ग स्थित पार्किंग स्थल पर महिला संगीत (भजनों) का आयोजन किया जाएगा.

Khajuraho Mahashivratri celebration
हल्दी रस्म में महिलाएं पीले परिधान में पहुंची 
 
बुंदेली गीतों पर विदेशी पर खूब थिरके

खजुराहो में 26 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी. मंडप की पंगत में विधायक अरविंद पटेरिया ने अपनी पत्नी के साथ कन्याओं के पैर पूजन कर खाने की परस करवाई. शिवभक्तों ने भंडारा परोसने में सहयोग किया. शिव विवाह की रस्मों को लेकर देशी, विदेशी पर्यटकों में भी जमकर उत्साह देखा जा रहा है. शिव विवाह से पहले खजुराहो में लोगों का पहुंचना शुरू हो जाता है. हल्दी और मंडप की रस्म में लोगों ने बुंदेली गीत गाए. इस दौरान विदेशी महिलाएं भी थिरकने पर मजबूर हो गईं.

Khajuraho Mahashivratri celebration
खजुराहो में महाशिवरात्रि पर्व पर मतंगेश्वर मंदिर में सजावट 
 
Khajuraho Mahashivratri celebration
मतंगेश्वर मंदिर में हल्दी की रस्म में विदेशी भी झूम के नाचे 
 
Khajuraho Mahashivratri celebration
मतंगेश्वर मंदिर में हल्दी रस्म निभाई गई 

NRI प्रभुदयाल गौतम ने जापान से भेजी राशि

खजुराहो में शिव विवाह का उत्साह इतना रहता है कि खजुराहो के रहने वाले NRI प्रभुदयाल गौतम जापान में रहते हैं लेकिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव विवाह आयोजन के लिए 1 लाख 51 हजार की राशि भेजी है. मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि मतंगेश्वर महाराज की कृपा से हर साल की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की धूम है, भोलेनाथ के विवाह की रस्में जारी.... . कल निकलेगी बारात

Dharm Desk

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो स्थित मतंगेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है. मतंगेश्वर मंदिर परिसर में मंडप सज चुका है. सोमवार को हल्दी और (मड़वा पंगत) विशाल भंडारा आयोजित किया गया है. बता दें कि बुंदेलखंड में पूरी बुंदेली रीतिरिवाज से भोलेनाथ का विवाह महाशिवरात्रि पर होता है. इस बार भी खजुराहो के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

पूरे जिले में बांटे भोलनाथ के विवाह के कार्ड

शिव विवाह के कार्ड पूरे छतरपुर जिले में बांटे गए हैं. मंगलार को हल्दी की रस्म हुई. साथ ही मंडप के नीचे बुंदेली स्वादिष्ट व्यंजन कढ़ी, भात, बरा, चूल्हे की रोटी के साथ भव्य भण्डारा संपन्न हुआ. इस दौरान मंडप के नीचे बुंदेली पंगत लगाई गई. भक्तों ने बुंदेली व्यंजनों का आनंद उठाया. संगीतमय बुंदेली पारंपरिक गारी और भजनों की प्रस्तुति भी स्थानीय महिलाओं द्वारा की गई. 25 फरवरी को जैन मंदिर मार्ग स्थित पार्किंग स्थल पर महिला संगीत (भजनों) का आयोजन किया जाएगा.

Khajuraho Mahashivratri celebration
हल्दी रस्म में महिलाएं पीले परिधान में पहुंची 
 
बुंदेली गीतों पर विदेशी पर खूब थिरके

खजुराहो में 26 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी. मंडप की पंगत में विधायक अरविंद पटेरिया ने अपनी पत्नी के साथ कन्याओं के पैर पूजन कर खाने की परस करवाई. शिवभक्तों ने भंडारा परोसने में सहयोग किया. शिव विवाह की रस्मों को लेकर देशी, विदेशी पर्यटकों में भी जमकर उत्साह देखा जा रहा है. शिव विवाह से पहले खजुराहो में लोगों का पहुंचना शुरू हो जाता है. हल्दी और मंडप की रस्म में लोगों ने बुंदेली गीत गाए. इस दौरान विदेशी महिलाएं भी थिरकने पर मजबूर हो गईं.

Khajuraho Mahashivratri celebration
खजुराहो में महाशिवरात्रि पर्व पर मतंगेश्वर मंदिर में सजावट 
 
Khajuraho Mahashivratri celebration
मतंगेश्वर मंदिर में हल्दी की रस्म में विदेशी भी झूम के नाचे 
 
Khajuraho Mahashivratri celebration
मतंगेश्वर मंदिर में हल्दी रस्म निभाई गई 

NRI प्रभुदयाल गौतम ने जापान से भेजी राशि

खजुराहो में शिव विवाह का उत्साह इतना रहता है कि खजुराहो के रहने वाले NRI प्रभुदयाल गौतम जापान में रहते हैं लेकिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव विवाह आयोजन के लिए 1 लाख 51 हजार की राशि भेजी है. मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि मतंगेश्वर महाराज की कृपा से हर साल की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahashivaratri-festival-is-celebrated-in-matangeshwar-temple-of-khajuraho-the/article-11613

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.