"भारत में बने iPhone पर लगेगा 25% टैरिफ": ट्रंप की चेतावनी के बाद एप्पल के शेयर धड़ाम

Business News

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक धमकी ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल को तगड़ा झटका दिया है। अमेरिकी शेयर बाजार में एप्पल के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली, जो दिनभर के कारोबार के दौरान 4% लुढ़क कर 193.46 डॉलर तक पहुंच गए।

क्या कहा ट्रंप ने?

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए चेतावनी दी कि अगर एप्पल अमेरिका में बिकने वाले आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत या किसी अन्य देश में जारी रखती है, तो कंपनी को हर डिवाइस पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क (Import Tariff) चुकाना पड़ेगा।

शेयर बाजार में मचा हड़कंप

ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद वॉल स्ट्रीट में हड़कंप मच गया। निवेशकों ने एप्पल के शेयरों से हाथ खींचना शुरू कर दिया, जिससे बिकवाली तेज हो गई। रात 11.32 बजे (अमेरिका में दोपहर 2.02 बजे) एप्पल के शेयर Nasdaq पर 2.55% गिरकर 196.23 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे।

Dow, S&P और Nasdaq में भी गिरावट

ट्रंप के पोस्ट के बाद सिर्फ एप्पल ही नहीं, बल्कि अमेरिकी बाजार के प्रमुख इंडेक्स भी गिरावट के दायरे में आ गए:

  • Dow Jones: 0.94% या 391.47 अंक की गिरावट के साथ 41,467.60 पर

  • S&P 500: 1.11% या 64.68 अंक की गिरावट के साथ 5777.33 पर

  • Nasdaq Composite: 1.38% या 261.83 अंक की गिरावट के साथ 18,663.90 पर बंद हुआ

अन्य टेक कंपनियां भी आईं चपेट में

ट्रंप के टैरिफ बयान का असर सिर्फ एप्पल तक सीमित नहीं रहा। माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, अमेजन, अल्फाबेट (गूगल की पेरेंट कंपनी) और मेटा (फेसबुक) जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में भी 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।

क्या है भारत कनेक्शन?

एप्पल इस समय अमेरिका में बिकने वाले कई मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करवा रही है। खासकर iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज के कई यूनिट्स भारत से एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिकी कंपनियां अमेरिकी श्रमिकों को रोजगार दें और प्रोडक्शन अमेरिका में ही हो।

टिम कुक से हुई सीधी बातचीत

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने इस मुद्दे पर एप्पल के सीईओ टिम कुक से सीधी बातचीत की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे भारत या किसी अन्य देश में आईफोन मैन्युफैक्चर नहीं देखना चाहते और एप्पल को प्रोडक्शन अमेरिका में लाना होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

"भारत में बने iPhone पर लगेगा 25% टैरिफ": ट्रंप की चेतावनी के बाद एप्पल के शेयर धड़ाम

Business News

क्या कहा ट्रंप ने?

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए चेतावनी दी कि अगर एप्पल अमेरिका में बिकने वाले आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत या किसी अन्य देश में जारी रखती है, तो कंपनी को हर डिवाइस पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क (Import Tariff) चुकाना पड़ेगा।

शेयर बाजार में मचा हड़कंप

ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद वॉल स्ट्रीट में हड़कंप मच गया। निवेशकों ने एप्पल के शेयरों से हाथ खींचना शुरू कर दिया, जिससे बिकवाली तेज हो गई। रात 11.32 बजे (अमेरिका में दोपहर 2.02 बजे) एप्पल के शेयर Nasdaq पर 2.55% गिरकर 196.23 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे।

Dow, S&P और Nasdaq में भी गिरावट

ट्रंप के पोस्ट के बाद सिर्फ एप्पल ही नहीं, बल्कि अमेरिकी बाजार के प्रमुख इंडेक्स भी गिरावट के दायरे में आ गए:

  • Dow Jones: 0.94% या 391.47 अंक की गिरावट के साथ 41,467.60 पर

  • S&P 500: 1.11% या 64.68 अंक की गिरावट के साथ 5777.33 पर

  • Nasdaq Composite: 1.38% या 261.83 अंक की गिरावट के साथ 18,663.90 पर बंद हुआ

अन्य टेक कंपनियां भी आईं चपेट में

ट्रंप के टैरिफ बयान का असर सिर्फ एप्पल तक सीमित नहीं रहा। माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, अमेजन, अल्फाबेट (गूगल की पेरेंट कंपनी) और मेटा (फेसबुक) जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में भी 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।

क्या है भारत कनेक्शन?

एप्पल इस समय अमेरिका में बिकने वाले कई मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करवा रही है। खासकर iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज के कई यूनिट्स भारत से एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिकी कंपनियां अमेरिकी श्रमिकों को रोजगार दें और प्रोडक्शन अमेरिका में ही हो।

टिम कुक से हुई सीधी बातचीत

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने इस मुद्दे पर एप्पल के सीईओ टिम कुक से सीधी बातचीत की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे भारत या किसी अन्य देश में आईफोन मैन्युफैक्चर नहीं देखना चाहते और एप्पल को प्रोडक्शन अमेरिका में लाना होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-iphone-made-in-india-will-be-charged-after-25/article-21994

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.