जेली खिलाने की लापरवाही ने ली मासूम की जान, सीहोर में हिला देने वाली घटना

SEHORE, MP

जहांगीरपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर अभिभावक को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

डेढ़ साल के मासूम आयुष लोधी की जेली खाने से दम घुटने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे खुश करने के लिए जेली खिलाई थी, लेकिन वही जेली उसकी जिंदगी की आखिरी मिठास बन गई।

जानकारी के अनुसार, आयुष के पिता करण सिंह लोधी और उनका पूरा परिवार उसे बेहद लाड-प्यार करते थे। शनिवार को उन्होंने बेटे को मनाने के लिए जेली खाने को दी। लेकिन जेली खाते ही आयुष अचानक घबरा गया, रोने लगा और जोर-जोर से सांस लेने की कोशिश करने लगा। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बच्चे की हालत बिगड़ गई।

परिवार उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल, सीहोर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि जेली उसके गले में फंस गई थी, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

विशेषज्ञों की चेतावनी: 3 साल से कम उम्र के बच्चों को न दें जेली, ड्राई फ्रूट्स, अंगूर जैसी चीजें

इस घटना के बाद सिविल सर्जन डॉ. प्रवीर गुप्ता ने बताया कि छोटे बच्चों में भोजन निगलने की प्रक्रिया पूरी तरह विकसित नहीं होती है। खासकर 3 साल से कम उम्र के बच्चों को गोल, सख्त, चिपचिपी या फिसलन भरी चीजें देना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी चीजें गले में फंसकर दम घुटने का कारण बन सकती हैं।

एक माँ-बाप की लाड़ में हुई चूक, सबक बन गई

आयुष की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हर माता-पिता के लिए एक कड़ी चेतावनी है। प्यार में दी गई एक मिठास, एक छोटी-सी लापरवाही में बदल गई और एक मासूम की सांसें थम गईं। ऐसे हादसे टाले जा सकते हैं, अगर हम बच्चों की उम्र, उनकी क्षमता और सुरक्षा को ध्यान में रखें।

सावधानी ही सुरक्षा है — इन चीजों को छोटे बच्चों से दूर रखें:

  • जेली, टॉफी, नट्स, अंगूर, काजू, मूंगफली

  • सिक्के, छोटे खिलौने या उनके हिस्से

  • पॉपकॉर्न, चॉकलेट्स, साबूदाना जैसे फिसलन भरे खाद्य पदार्थ

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

जेली खिलाने की लापरवाही ने ली मासूम की जान, सीहोर में हिला देने वाली घटना

SEHORE, MP

डेढ़ साल के मासूम आयुष लोधी की जेली खाने से दम घुटने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे खुश करने के लिए जेली खिलाई थी, लेकिन वही जेली उसकी जिंदगी की आखिरी मिठास बन गई।

जानकारी के अनुसार, आयुष के पिता करण सिंह लोधी और उनका पूरा परिवार उसे बेहद लाड-प्यार करते थे। शनिवार को उन्होंने बेटे को मनाने के लिए जेली खाने को दी। लेकिन जेली खाते ही आयुष अचानक घबरा गया, रोने लगा और जोर-जोर से सांस लेने की कोशिश करने लगा। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बच्चे की हालत बिगड़ गई।

परिवार उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल, सीहोर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि जेली उसके गले में फंस गई थी, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

विशेषज्ञों की चेतावनी: 3 साल से कम उम्र के बच्चों को न दें जेली, ड्राई फ्रूट्स, अंगूर जैसी चीजें

इस घटना के बाद सिविल सर्जन डॉ. प्रवीर गुप्ता ने बताया कि छोटे बच्चों में भोजन निगलने की प्रक्रिया पूरी तरह विकसित नहीं होती है। खासकर 3 साल से कम उम्र के बच्चों को गोल, सख्त, चिपचिपी या फिसलन भरी चीजें देना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी चीजें गले में फंसकर दम घुटने का कारण बन सकती हैं।

एक माँ-बाप की लाड़ में हुई चूक, सबक बन गई

आयुष की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हर माता-पिता के लिए एक कड़ी चेतावनी है। प्यार में दी गई एक मिठास, एक छोटी-सी लापरवाही में बदल गई और एक मासूम की सांसें थम गईं। ऐसे हादसे टाले जा सकते हैं, अगर हम बच्चों की उम्र, उनकी क्षमता और सुरक्षा को ध्यान में रखें।

सावधानी ही सुरक्षा है — इन चीजों को छोटे बच्चों से दूर रखें:

  • जेली, टॉफी, नट्स, अंगूर, काजू, मूंगफली

  • सिक्के, छोटे खिलौने या उनके हिस्से

  • पॉपकॉर्न, चॉकलेट्स, साबूदाना जैसे फिसलन भरे खाद्य पदार्थ

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/negligence-of-feeding-jelly-killed-the-innocents-life-in-sehore/article-22127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.