आज भोपाल में कांग्रेस की मैराथन बैठकें: चुनाव से पहले संगठन को धार देने जुटे पटवारी और प्रभारी

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में भले ही विधानसभा चुनावों में अभी तीन साल का वक्त बाकी हो, लेकिन कांग्रेस ने अभी से चुनावी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।

बुधवार 7 मई को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूरे दिन 5 मैराथन बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों की कमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी संभाल रहे हैं।

बैठकों में संगठन की जमीनी मजबूती से लेकर मीडिया रणनीति तक का मूल्यांकन और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

 आज होंगी ये पांच अहम बैठकें:

  1. सुबह 9:30 बजे - चुनाव प्रबंधन विभाग की बैठक:
    इस बैठक में वार्ड और पंचायत स्तर पर समितियों के गठन, वोटर लिस्ट की समीक्षा, और बूथ मैनेजमेंट को लेकर रणनीति बनेगी।

  2. सुबह 11:30 बजे - प्रशिक्षण विभाग की बैठक:
    आगामी ट्रेनिंग कार्यक्रमों, नेताओं की ग्रासरूट लेवल ट्रेनिंग, और संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने पर चर्चा होगी।

  3. दोपहर 12:30 बजे - मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं के साथ बैठक:
    इस बैठक में हाल ही में नियुक्त किए गए प्रवक्ताओं के कार्य और मीडिया रणनीति की समीक्षा की जाएगी।

  4. दोपहर 2 बजे - सोशल मीडिया विभाग की समीक्षा:
    कांग्रेस की डिजिटल उपस्थिति, वायरल कैंपेन, और सोशल मीडिया वाररूम की कार्यप्रणाली का आकलन किया जाएगा।

  5. अपराह्न 3:30 बजे - संगम नेतृत्व टीम के साथ बैठक:
    इस बैठक में युवाओं और वरिष्ठ नेताओं के समन्वय, और मिशन 2028 की तैयारियों को लेकर संवाद होगा।

 मिशन 2028 की तैयारी

कांग्रेस ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह मिशन 2028 को लेकर कोई कोताही नहीं बरतेगी। संगठन के हर विंग की आज की बैठकें इसी दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही हैं। जीतू पटवारी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही जिलों में भी इसी तरह की समीक्षा बैठकों की श्रृंखला शुरू की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

आज भोपाल में कांग्रेस की मैराथन बैठकें: चुनाव से पहले संगठन को धार देने जुटे पटवारी और प्रभारी

BHOPAL, MP

बुधवार 7 मई को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूरे दिन 5 मैराथन बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों की कमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी संभाल रहे हैं।

बैठकों में संगठन की जमीनी मजबूती से लेकर मीडिया रणनीति तक का मूल्यांकन और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

 आज होंगी ये पांच अहम बैठकें:

  1. सुबह 9:30 बजे - चुनाव प्रबंधन विभाग की बैठक:
    इस बैठक में वार्ड और पंचायत स्तर पर समितियों के गठन, वोटर लिस्ट की समीक्षा, और बूथ मैनेजमेंट को लेकर रणनीति बनेगी।

  2. सुबह 11:30 बजे - प्रशिक्षण विभाग की बैठक:
    आगामी ट्रेनिंग कार्यक्रमों, नेताओं की ग्रासरूट लेवल ट्रेनिंग, और संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने पर चर्चा होगी।

  3. दोपहर 12:30 बजे - मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं के साथ बैठक:
    इस बैठक में हाल ही में नियुक्त किए गए प्रवक्ताओं के कार्य और मीडिया रणनीति की समीक्षा की जाएगी।

  4. दोपहर 2 बजे - सोशल मीडिया विभाग की समीक्षा:
    कांग्रेस की डिजिटल उपस्थिति, वायरल कैंपेन, और सोशल मीडिया वाररूम की कार्यप्रणाली का आकलन किया जाएगा।

  5. अपराह्न 3:30 बजे - संगम नेतृत्व टीम के साथ बैठक:
    इस बैठक में युवाओं और वरिष्ठ नेताओं के समन्वय, और मिशन 2028 की तैयारियों को लेकर संवाद होगा।

 मिशन 2028 की तैयारी

कांग्रेस ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह मिशन 2028 को लेकर कोई कोताही नहीं बरतेगी। संगठन के हर विंग की आज की बैठकें इसी दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही हैं। जीतू पटवारी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही जिलों में भी इसी तरह की समीक्षा बैठकों की श्रृंखला शुरू की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/marathon-meetings-of-congress-in-bhopal-patwari-and-in-charge/article-19922

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.