अहमदाबाद प्लेन हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- बाबा महाकाल यात्रियों की रक्षा करें; विपक्षी नेताओं ने भी जताई संवेदना

Bhopal, MP

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए भयावह विमान हादसे को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में भी गहरी संवेदना देखी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सभी यात्रियों की कुशलता की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बाबा महाकाल से प्रार्थना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,

“अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से सभी यात्रियों और विमान दल के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

डॉ. यादव ने इस हादसे को मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला बताया और कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

जीतू पटवारी ने जताया गहरा दुख

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा,

“एयर इंडिया के B787 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

पटवारी ने कहा कि हादसे के बाद देश भर के नागरिकों की भावनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जताई सहानुभूति

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा,

“अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर बेहद हृदयविदारक है। इस कठिन समय में हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हों, और घायलों को शीघ्र राहत व चिकित्सा सहायता मिले।”

सिंघार ने आगे कहा कि यह घटना देशभर को स्तब्ध कर देने वाली है और पूरा राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

क्या है हादसे की पूरी घटना?

गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का बोइंग 737 विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई और वह आग के गोले में तब्दील हो गया। विमान अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रहा था, जिसमें 242 यात्री सवार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में सवार थे।

हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अब तक दर्जनों यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद प्लेन हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- बाबा महाकाल यात्रियों की रक्षा करें; विपक्षी नेताओं ने भी जताई संवेदना

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बाबा महाकाल से प्रार्थना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,

“अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से सभी यात्रियों और विमान दल के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

डॉ. यादव ने इस हादसे को मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला बताया और कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

जीतू पटवारी ने जताया गहरा दुख

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा,

“एयर इंडिया के B787 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

पटवारी ने कहा कि हादसे के बाद देश भर के नागरिकों की भावनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जताई सहानुभूति

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा,

“अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर बेहद हृदयविदारक है। इस कठिन समय में हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हों, और घायलों को शीघ्र राहत व चिकित्सा सहायता मिले।”

सिंघार ने आगे कहा कि यह घटना देशभर को स्तब्ध कर देने वाली है और पूरा राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

क्या है हादसे की पूरी घटना?

गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का बोइंग 737 विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई और वह आग के गोले में तब्दील हो गया। विमान अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रहा था, जिसमें 242 यात्री सवार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में सवार थे।

हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अब तक दर्जनों यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-leaders-expressed-grief-over-the-ahmedabad-plane-crash/article-24090

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.