गुना कुएं हादसा: बछड़े को बचाने उतरे छह में से पांच की मौत, पवन की खाट ने बचाई जान

Guna, MP

मध्यप्रदेश के गुना ज़िले के धरनावदा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की कोशिश में छह ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतर गए, लेकिन जहरीली गैस के कारण उनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। केवल पवन कुशवाह नामक युवक ही खाट के सहारे अपनी जान बचा सका, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

"जो कुएं में गया, वापस नहीं आया" – जीवित बचे पवन की आपबीती

बचाए गए पवन ने बताया, "पहले मन्नू कुशवाह कुएं में उतरा, फिर सोनू और सिद्धार्थ भी नीचे गए लेकिन कोई वापस नहीं आया। हम चारों एक-दूसरे को पकड़े हुए थे। अचानक सबका हाथ छूट गया। ऊपर से खाट लटकाई गई, मैंने उसे पकड़ लिया और उसी पर लेटकर किसी तरह बच गया।"

रेस्क्यू में नाकाम रही एसडीआरएफ, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और अन्य टीमें ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी उपकरणों के अभाव में कुएं में नहीं उतरीं। अंततः गांववालों ने ही खाट और रस्सी के सहारे रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

राघौगढ़ एसडीएम विकास आनंद ने पुष्टि की कि कुएं में जहरीली गैस की आशंका थी और रेस्क्यू टीम को उपकरणों की जरूरत थी, जो समय पर नहीं मिल पाए।

कुएं में दम तोड़ने वाले पांच ग्रामीणों की पहचान

  1. सिद्धार्थ सहरिया (25) – मजदूर, एक साल के बच्चे के पिता

  2. गुरुदयाल ओझा (40) – पांच बच्चों के पिता, इकलौते कमाने वाले

  3. शिवचरण साहू (40)

  4. सोनू कुशवाह (28)

  5. मन्नू कुशवाह (35)

पवन कुशवाह (35) जीवित बचा, उसका उपचार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

धरनावदा गांव के किसान अनिल भदौरिया के खेत में बना 70 फीट गहरा कुआं हादसे का केंद्र बना। मंगलवार सुबह आम तोड़ने आए लोगों ने देखा कि एक बछड़ा कुएं में गिर गया है। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर छह लोग कुएं में उतरते गए, लेकिन जहरीली गैस के चलते सभी बेहोश होते गए

खाट से निकाला गया पवन, बाकी नहीं बचे

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल अंशुराज जैन ने बताया, “शुरुआत में रस्सी से लोगों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन हर कोई अंदर जाते ही बेहोश होने लगा। तभी हमने खाट लटकाई, पवन ने उसे पकड़ लिया और खींच कर बाहर निकाला गया।”

परिवार में मातम और नाराजगी

गुरुदयाल की बहन ने बताया कि भाई बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे, रास्ते में मदद के लिए रुक गए और अपनी जान गंवा दी। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। शव का पोस्टमॉर्टम करने से परिजन पहले इनकार करते रहे। विधायक जयवर्धन सिंह के समझाने के बाद वे माने।

इसी तरह सिद्धार्थ सहरिया की भी मौत ने उसके एक साल के बेटे और नवविवाहिता पत्नी को गहरा सदमा दिया है।

प्रशासन के खिलाफ गुस्सा, कलेक्टर की गाड़ी को घेरा

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर के वाहन को घेर लिया और बचाव में देरी और लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। लोगों की मांग है कि इस प्रकार के गहरे कुओं को चिन्हित कर उनमें सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गुना कुएं हादसा: बछड़े को बचाने उतरे छह में से पांच की मौत, पवन की खाट ने बचाई जान

Guna, MP

"जो कुएं में गया, वापस नहीं आया" – जीवित बचे पवन की आपबीती

बचाए गए पवन ने बताया, "पहले मन्नू कुशवाह कुएं में उतरा, फिर सोनू और सिद्धार्थ भी नीचे गए लेकिन कोई वापस नहीं आया। हम चारों एक-दूसरे को पकड़े हुए थे। अचानक सबका हाथ छूट गया। ऊपर से खाट लटकाई गई, मैंने उसे पकड़ लिया और उसी पर लेटकर किसी तरह बच गया।"

रेस्क्यू में नाकाम रही एसडीआरएफ, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और अन्य टीमें ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी उपकरणों के अभाव में कुएं में नहीं उतरीं। अंततः गांववालों ने ही खाट और रस्सी के सहारे रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

राघौगढ़ एसडीएम विकास आनंद ने पुष्टि की कि कुएं में जहरीली गैस की आशंका थी और रेस्क्यू टीम को उपकरणों की जरूरत थी, जो समय पर नहीं मिल पाए।

कुएं में दम तोड़ने वाले पांच ग्रामीणों की पहचान

  1. सिद्धार्थ सहरिया (25) – मजदूर, एक साल के बच्चे के पिता

  2. गुरुदयाल ओझा (40) – पांच बच्चों के पिता, इकलौते कमाने वाले

  3. शिवचरण साहू (40)

  4. सोनू कुशवाह (28)

  5. मन्नू कुशवाह (35)

पवन कुशवाह (35) जीवित बचा, उसका उपचार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

धरनावदा गांव के किसान अनिल भदौरिया के खेत में बना 70 फीट गहरा कुआं हादसे का केंद्र बना। मंगलवार सुबह आम तोड़ने आए लोगों ने देखा कि एक बछड़ा कुएं में गिर गया है। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर छह लोग कुएं में उतरते गए, लेकिन जहरीली गैस के चलते सभी बेहोश होते गए

खाट से निकाला गया पवन, बाकी नहीं बचे

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल अंशुराज जैन ने बताया, “शुरुआत में रस्सी से लोगों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन हर कोई अंदर जाते ही बेहोश होने लगा। तभी हमने खाट लटकाई, पवन ने उसे पकड़ लिया और खींच कर बाहर निकाला गया।”

परिवार में मातम और नाराजगी

गुरुदयाल की बहन ने बताया कि भाई बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे, रास्ते में मदद के लिए रुक गए और अपनी जान गंवा दी। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। शव का पोस्टमॉर्टम करने से परिजन पहले इनकार करते रहे। विधायक जयवर्धन सिंह के समझाने के बाद वे माने।

इसी तरह सिद्धार्थ सहरिया की भी मौत ने उसके एक साल के बेटे और नवविवाहिता पत्नी को गहरा सदमा दिया है।

प्रशासन के खिलाफ गुस्सा, कलेक्टर की गाड़ी को घेरा

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर के वाहन को घेर लिया और बचाव में देरी और लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। लोगों की मांग है कि इस प्रकार के गहरे कुओं को चिन्हित कर उनमें सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pawans-cot-saved-five-out-of-six-deaths-to-save/article-25469

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.