ड्रोन से हुई आरोपी की धरपकड़: फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा

Multai

आधुनिक तकनीक और सुनियोजित रणनीति की मिसाल पेश करते हुए मुलताई पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। विशेष बात यह रही कि आरोपी को उसी महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में पकड़ा गया, जिसने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

 पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए ड्रोन तकनीक का सहारा लिया। आरोपी अमित मालवीय (27) को सारणी क्षेत्र में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस कई बार अभियान चला चुकी थी, लेकिन हर बार वह पीछे की दीवार फांदकर फरार हो जाता था।

ड्रोन से की निगरानी, तीन टीमें लगाईं

थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है। इसके बाद तत्काल निर्णय लेते हुए पुलिस ने ड्रोन ऑपरेटर को बुलाया और घर के लगभग 150 मीटर ऊपर से निगरानी शुरू की। ड्रोन के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों की पुष्टि होने पर पुलिस ने घर को तीन तरफ से घेर लिया।

पुलिस ने प्लान के अनुसार तीन टीमों का गठन किया—एक टीम झाड़ियों में छिपी, दूसरी घर के किनारे और तीसरी मुख्य द्वार पर। जब आरोपी ने भागने की कोशिश की, पीछे झाड़ियों में छिपी टीम ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और उसे महिला के साथ संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया।

एक साल से था फरार, इनाम घोषित था

अमित मालवीय के खिलाफ 27 जून 2024 को एक महिला ने मारपीट, धमकी और बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 365, 376(2)(एन), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने उस पर 3000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस टीम को सराहना

इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, छत्रपाल धुर्वे, मोनिका पटले और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के निर्देशन में की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

ड्रोन से हुई आरोपी की धरपकड़: फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा

Multai

 पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए ड्रोन तकनीक का सहारा लिया। आरोपी अमित मालवीय (27) को सारणी क्षेत्र में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस कई बार अभियान चला चुकी थी, लेकिन हर बार वह पीछे की दीवार फांदकर फरार हो जाता था।

ड्रोन से की निगरानी, तीन टीमें लगाईं

थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है। इसके बाद तत्काल निर्णय लेते हुए पुलिस ने ड्रोन ऑपरेटर को बुलाया और घर के लगभग 150 मीटर ऊपर से निगरानी शुरू की। ड्रोन के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों की पुष्टि होने पर पुलिस ने घर को तीन तरफ से घेर लिया।

पुलिस ने प्लान के अनुसार तीन टीमों का गठन किया—एक टीम झाड़ियों में छिपी, दूसरी घर के किनारे और तीसरी मुख्य द्वार पर। जब आरोपी ने भागने की कोशिश की, पीछे झाड़ियों में छिपी टीम ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और उसे महिला के साथ संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया।

एक साल से था फरार, इनाम घोषित था

अमित मालवीय के खिलाफ 27 जून 2024 को एक महिला ने मारपीट, धमकी और बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 365, 376(2)(एन), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने उस पर 3000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस टीम को सराहना

इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, छत्रपाल धुर्वे, मोनिका पटले और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के निर्देशन में की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-arrested-the-accused-who-was-absconding-from-drone-in/article-19284

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.