राहुल गांधी भोपाल में शुरू करेंगे संगठन सृजन अभियान: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधी चर्चा

Bhopal, MP

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार, 3 जून को भोपाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मध्यप्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। वे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) और रविंद्र भवन में आयोजित बैठकों में भाग लेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पर्यवेक्षकों से सीधा संवाद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। बम स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर तैनात हो चुके हैं। कांग्रेस कार्यालय को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

संगठन सृजन से बदलेगी कांग्रेस की सूरत

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि राहुल गांधी के इस दौरे से प्रदेश कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और दिशा का संचार होगा। अरुण यादव ने इसे "मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण" बताते हुए कहा कि “राहुल गांधी के नेतृत्व में हम 2028 में राज्य में सरकार बनाएंगे।”

संगठन सृजन अभियान एक महीने तक चलेगा, जिसमें राहुल गांधी जिला स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस प्रक्रिया के तहत संगठन के हर स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्व मिलेगा।

युवाओं को मिलेगा नेतृत्व

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से युवाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपेगी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जातीय जनगणना जैसे जमीनी मुद्दों को उठाने वाले नेता हैं, जबकि भाजपा केवल इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त रहती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि संगठन का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका है, इसलिए इस सृजन अभियान में युवा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा ने कसा तंज

वहीं, भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसते हुए कांग्रेस को "स्लीपर सेल" तक कह डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं को "गद्दार" बताने से पहले आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के अभियान को "राजनीतिक नौटंकी" बताया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी भोपाल में शुरू करेंगे संगठन सृजन अभियान: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधी चर्चा

Bhopal, MP

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। बम स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर तैनात हो चुके हैं। कांग्रेस कार्यालय को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

संगठन सृजन से बदलेगी कांग्रेस की सूरत

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि राहुल गांधी के इस दौरे से प्रदेश कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और दिशा का संचार होगा। अरुण यादव ने इसे "मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण" बताते हुए कहा कि “राहुल गांधी के नेतृत्व में हम 2028 में राज्य में सरकार बनाएंगे।”

संगठन सृजन अभियान एक महीने तक चलेगा, जिसमें राहुल गांधी जिला स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस प्रक्रिया के तहत संगठन के हर स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्व मिलेगा।

युवाओं को मिलेगा नेतृत्व

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से युवाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपेगी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जातीय जनगणना जैसे जमीनी मुद्दों को उठाने वाले नेता हैं, जबकि भाजपा केवल इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त रहती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि संगठन का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका है, इसलिए इस सृजन अभियान में युवा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा ने कसा तंज

वहीं, भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसते हुए कांग्रेस को "स्लीपर सेल" तक कह डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं को "गद्दार" बताने से पहले आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के अभियान को "राजनीतिक नौटंकी" बताया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rahul-gandhi-will-start-organization-creation-campaign-in-bhopal-to/article-22972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.