पचमढ़ी अभयारण्य का बदला नाम, बना 'राजा भभूत सिंह वन अभ्यारण', CM की कैबिनेट से विकास की नई सौगातें

पचमढ़ी, मध्यप्रदेश।

सतपुड़ा की वादियों में सोमवार को हुई मध्यप्रदेश सरकार की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक कई मायनों में खास रही।

रिमझिम बारिश के बीच राजभवन पचमढ़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण्य का नाम बदलकर राजा भभूत सिंह वन अभ्यारण करने का ऐलान किया गया। यह निर्णय सतपुड़ा के जननायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह को समर्पित है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह कैबिनेट सिर्फ बैठक नहीं, बल्कि जननायकों को नमन करने का माध्यम है। हम उनके नाम पर क्षेत्र का विकास करेंगे। इसी क्रम में पूर्व बाल उद्यान का नाम भी बदलकर राजा भभूत सिंह उद्यान कर दिया गया।

प्रमुख घोषणाएं:

राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव:
अब लैंड रिकॉर्ड कमिश्नर और कमिश्नर का पद एकीकृत किया जाएगा। इसके साथ ही 500 पदों को हटाकर 1200 नए पदों की भर्ती की जाएगी, जिसमें IT योग्यताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इंदौर मेट्रो पहुँचेगी उज्जैन:
सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर मेट्रो को उज्जैन तक विस्तारित करने का निर्णय हुआ है।

श्रम कानून में बदलाव:
ठेका श्रमिकों की संख्या 20 से बढ़ाकर 50 करने और हाथ से कार्यरत श्रमिकों की संख्या 40 तक करने का निर्णय लिया गया है। लेबर लॉ में बदलाव के जरिए श्रमिकों को बेहतर संरक्षण देने की बात कही गई।

विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण शिविर:
14 से 16 जून तक पचमढ़ी में मंत्री, सांसद और विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री की भावनात्मक अपील:

CM मोहन यादव ने पचमढ़ी की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, "जो पचमढ़ी नहीं आया, उसका जीवन अधूरा है।" उन्होंने इसे "मध्यभारत का कश्मीर" बताते हुए इस नैसर्गिक स्थल के विकास की बात दोहराई।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ:

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अभियान को जननायक राजा भभूत सिंह की स्मृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पचमढ़ी अभयारण्य का बदला नाम, बना 'राजा भभूत सिंह वन अभ्यारण', CM की कैबिनेट से विकास की नई सौगातें

पचमढ़ी, मध्यप्रदेश।

रिमझिम बारिश के बीच राजभवन पचमढ़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण्य का नाम बदलकर राजा भभूत सिंह वन अभ्यारण करने का ऐलान किया गया। यह निर्णय सतपुड़ा के जननायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह को समर्पित है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह कैबिनेट सिर्फ बैठक नहीं, बल्कि जननायकों को नमन करने का माध्यम है। हम उनके नाम पर क्षेत्र का विकास करेंगे। इसी क्रम में पूर्व बाल उद्यान का नाम भी बदलकर राजा भभूत सिंह उद्यान कर दिया गया।

प्रमुख घोषणाएं:

राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव:
अब लैंड रिकॉर्ड कमिश्नर और कमिश्नर का पद एकीकृत किया जाएगा। इसके साथ ही 500 पदों को हटाकर 1200 नए पदों की भर्ती की जाएगी, जिसमें IT योग्यताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इंदौर मेट्रो पहुँचेगी उज्जैन:
सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर मेट्रो को उज्जैन तक विस्तारित करने का निर्णय हुआ है।

श्रम कानून में बदलाव:
ठेका श्रमिकों की संख्या 20 से बढ़ाकर 50 करने और हाथ से कार्यरत श्रमिकों की संख्या 40 तक करने का निर्णय लिया गया है। लेबर लॉ में बदलाव के जरिए श्रमिकों को बेहतर संरक्षण देने की बात कही गई।

विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण शिविर:
14 से 16 जून तक पचमढ़ी में मंत्री, सांसद और विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री की भावनात्मक अपील:

CM मोहन यादव ने पचमढ़ी की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, "जो पचमढ़ी नहीं आया, उसका जीवन अधूरा है।" उन्होंने इसे "मध्यभारत का कश्मीर" बताते हुए इस नैसर्गिक स्थल के विकास की बात दोहराई।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ:

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अभियान को जननायक राजा भभूत सिंह की स्मृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/king-bhabhut-singh-forest-sanctuary-becomes-new-gifts-of-development/article-23103

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.