पति की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी और देवर के अवैध रिश्ते ने ली जान

Sagar, MP

सागर जिले के बरायठा थाना क्षेत्र स्थित ककरट गांव में हुई युवक की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतक युवक की हत्या उसकी पत्नी और छोटे भाई ने मिलकर की थी। वजह थी – दोनों के बीच अवैध संबंध।

15 जुलाई को 25 वर्षीय वीरेंद्र लोधी का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध हालात में पाया गया था। परिवार ने दावा किया कि वह पलंग से गिर गया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मौत की असल वजह उजागर कर दी – दम घोंटकर हत्या।

पोस्टमॉर्टम से खुली साजिश की परतें
वीरेंद्र की गर्दन में दबाव के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और गहन जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने वीरेंद्र की पत्नी सीता लोधी और छोटे भाई राजेंद्र उर्फ भागचंद लोधी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

रिश्तों की मर्यादा को तोड़ दिया खून ने
पूछताछ में यह सामने आया कि सीता और राजेंद्र के बीच अवैध संबंध थे। 15 जुलाई की रात वीरेंद्र ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद तीनों में कहासुनी हुई। उसी दौरान राजेंद्र ने वीरेंद्र का गला दबाया और सीता ने उसका सीना कसकर पकड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि हत्या के आरोप में सीता और राजेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। अवैध संबंध उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

जांच टीम की सक्रियता से सुलझा मामला
इस मामले को सुलझाने में अदावन चौकी प्रभारी अशोक तिवारी, प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक गोविंद, प्रवीण, आनंद, करन और दिव्या ठाकुर की अहम भूमिका रही। पुलिस ने प्रमाणों के आधार पर सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पति की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी और देवर के अवैध रिश्ते ने ली जान

Sagar, MP

15 जुलाई को 25 वर्षीय वीरेंद्र लोधी का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध हालात में पाया गया था। परिवार ने दावा किया कि वह पलंग से गिर गया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मौत की असल वजह उजागर कर दी – दम घोंटकर हत्या।

पोस्टमॉर्टम से खुली साजिश की परतें
वीरेंद्र की गर्दन में दबाव के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और गहन जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने वीरेंद्र की पत्नी सीता लोधी और छोटे भाई राजेंद्र उर्फ भागचंद लोधी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

रिश्तों की मर्यादा को तोड़ दिया खून ने
पूछताछ में यह सामने आया कि सीता और राजेंद्र के बीच अवैध संबंध थे। 15 जुलाई की रात वीरेंद्र ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद तीनों में कहासुनी हुई। उसी दौरान राजेंद्र ने वीरेंद्र का गला दबाया और सीता ने उसका सीना कसकर पकड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि हत्या के आरोप में सीता और राजेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। अवैध संबंध उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

जांच टीम की सक्रियता से सुलझा मामला
इस मामले को सुलझाने में अदावन चौकी प्रभारी अशोक तिवारी, प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक गोविंद, प्रवीण, आनंद, करन और दिव्या ठाकुर की अहम भूमिका रही। पुलिस ने प्रमाणों के आधार पर सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shocking-revelation-of-husbands-murder-took-life-by-wife-and/article-28591

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.