ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद ने पकड़ा तूल: भीम आर्मी का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने रोका काफिला

Gwalior, MP

ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर उपजा विवाद अब तीव्र विरोध और जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा बुलाई गई महापंचायत को प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी, जिसके चलते संगठन के कार्यकर्ताओं को ग्वालियर-मुरैना सीमा पर स्थित निरावली पॉइंट पर ही रोक दिया गया। यही पर हजारों की संख्या में समर्थक एकत्र होकर विरोध में डटे रहे।

मंच से साफ संदेश: “अंबेडकर की मूर्ति हाई कोर्ट में ही स्थापित होगी”

कार्यक्रम स्थल बदले जाने के बावजूद महापंचायत में भारी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर तक करीब 3,000 से अधिक लोग मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने दो टूक कहा, "बाबा साहब की प्रतिमा को न्याय के मंदिर यानी हाई कोर्ट में स्थापित करने से रोकना, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों का अपमान है। हमारी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।"

राज्य भर से आने वाले समर्थकों को बॉर्डर पर रोका गया

प्रशासन ने बड़े जनसमूह को शहर में प्रवेश से रोकने के लिए धौलपुर, मुरैना और आगरा की ओर से आने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी की। कई स्थानों पर भीम आर्मी समर्थकों को चेकिंग के नाम पर रोका गया, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शहर रहा सतर्क

इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर निगरानी रखी। संवेदनशील इलाकों में एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं तैनात की गईं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

हर दिन जुड़ रहे नए संगठन, आंदोलन ने पकड़ा विस्तार

इस प्रतिमा विवाद के खिलाफ विरोध जताने के लिए अब विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ने लगी है। जय भीम संगठन समेत कई अन्य संगठनों ने पहले ही प्रदर्शन कर चुके हैं, वहीं अब अन्य दलित संगठन भी आंदोलन में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं। इससे यह स्पष्ट है कि मामला अब केवल एक संस्था तक सीमित न रहकर व्यापक सामाजिक आंदोलन का आकार ले चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद ने पकड़ा तूल: भीम आर्मी का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने रोका काफिला

Gwalior, MP

मंच से साफ संदेश: “अंबेडकर की मूर्ति हाई कोर्ट में ही स्थापित होगी”

कार्यक्रम स्थल बदले जाने के बावजूद महापंचायत में भारी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर तक करीब 3,000 से अधिक लोग मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने दो टूक कहा, "बाबा साहब की प्रतिमा को न्याय के मंदिर यानी हाई कोर्ट में स्थापित करने से रोकना, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों का अपमान है। हमारी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।"

राज्य भर से आने वाले समर्थकों को बॉर्डर पर रोका गया

प्रशासन ने बड़े जनसमूह को शहर में प्रवेश से रोकने के लिए धौलपुर, मुरैना और आगरा की ओर से आने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी की। कई स्थानों पर भीम आर्मी समर्थकों को चेकिंग के नाम पर रोका गया, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शहर रहा सतर्क

इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर निगरानी रखी। संवेदनशील इलाकों में एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं तैनात की गईं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

हर दिन जुड़ रहे नए संगठन, आंदोलन ने पकड़ा विस्तार

इस प्रतिमा विवाद के खिलाफ विरोध जताने के लिए अब विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ने लगी है। जय भीम संगठन समेत कई अन्य संगठनों ने पहले ही प्रदर्शन कर चुके हैं, वहीं अब अन्य दलित संगठन भी आंदोलन में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं। इससे यह स्पष्ट है कि मामला अब केवल एक संस्था तक सीमित न रहकर व्यापक सामाजिक आंदोलन का आकार ले चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-ambedkar-statue-dispute-in-gwalior-deepened-the-performance-of/article-23954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.