150 किमी/घंटा की रफ्तार में दौड़ रही थी कार, 5 युवकों की मौके पर मौत

ग्वालियर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पांच युवकों की मौत वाले सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। अब दुर्घटना से कुछ मिनट पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर में गाना गाते और स्टंट करते दिख रहे हैं। वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि वाहन की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी, जो हादसे का मुख्य कारण बनी।

हाईवे पर फॉर्च्यूनर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, सभी की मौके पर मौत

हादसा रविवार सुबह सिरोल थाना क्षेत्र के NH-44 सिकरौदा चौराहे पर हुआ। फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पांचों युवकों की जान चली गई।

जांच में सामने आया है कि युवक दुर्घटना से पहले जौरासी मंदिर पर रुके थे। वहां से हादसे की जगह लगभग 13 किमी दूर है। अनुमान है कि उन्होंने यह दूरी सिर्फ 6 मिनट में तय की, जिससे कार की औसत स्पीड बेहद खतरनाक स्तर पर थी।

सिरोल थाना पुलिस ने मोबाइल वीडियो, तकनीकी डाटा और हाईवे फुटेज को जांच में शामिल किया है।

हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत कारोबारियों पर छापा, कई वाहन जब्त

दुर्घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में चल रहे अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिकरौदा तिराहे के आसपास रेत के अवैध परिवहन में शामिल वाहनों पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

कार्रवाई में जब्त किए गए वाहन:

  • 17 ट्रैक्टर-ट्रॉली

  • 2 मिनी ट्रक

  • 1 अतिरिक्त ट्रॉली

SDM, माइनिंग विभाग और जिला पुलिस की टीम ने यह एक्शन लिया। प्रशासन का कहना है कि हादसे के बाद रेत माफिया के खिलाफ और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Nov 2025 By दैनिक जागरण

150 किमी/घंटा की रफ्तार में दौड़ रही थी कार, 5 युवकों की मौके पर मौत

ग्वालियर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पांच युवकों की मौत वाले सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। अब दुर्घटना से कुछ मिनट पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर में गाना गाते और स्टंट करते दिख रहे हैं। वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि वाहन की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी, जो हादसे का मुख्य कारण बनी।

हाईवे पर फॉर्च्यूनर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, सभी की मौके पर मौत

हादसा रविवार सुबह सिरोल थाना क्षेत्र के NH-44 सिकरौदा चौराहे पर हुआ। फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पांचों युवकों की जान चली गई।

जांच में सामने आया है कि युवक दुर्घटना से पहले जौरासी मंदिर पर रुके थे। वहां से हादसे की जगह लगभग 13 किमी दूर है। अनुमान है कि उन्होंने यह दूरी सिर्फ 6 मिनट में तय की, जिससे कार की औसत स्पीड बेहद खतरनाक स्तर पर थी।

सिरोल थाना पुलिस ने मोबाइल वीडियो, तकनीकी डाटा और हाईवे फुटेज को जांच में शामिल किया है।

हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत कारोबारियों पर छापा, कई वाहन जब्त

दुर्घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में चल रहे अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिकरौदा तिराहे के आसपास रेत के अवैध परिवहन में शामिल वाहनों पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

कार्रवाई में जब्त किए गए वाहन:

  • 17 ट्रैक्टर-ट्रॉली

  • 2 मिनी ट्रक

  • 1 अतिरिक्त ट्रॉली

SDM, माइनिंग विभाग और जिला पुलिस की टीम ने यह एक्शन लिया। प्रशासन का कहना है कि हादसे के बाद रेत माफिया के खिलाफ और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-car-was-running-at-a-speed-of-150-kmph/article-37958

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.