बैतूल में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की हत्या कर दी, 11 आरोपी गिरफ़्तार

Betul, MP

मध्यप्रदेश के बैतूल ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक को उसके प्रेम संबंधों की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ भागे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मृत युवक की प्रेमिका की शिकायत पर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भागी प्रेमिका, गुस्साए परिजन

जानकारी के अनुसार, 3 जून को शादीशुदा महिला अपने मायके आई थी और अगले ही दिन वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब घरवाले महिला से संपर्क नहीं कर पाए तो उन्होंने 7 जून को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान महिला ने खुद अपने परिजनों को कॉल कर बताया कि वह प्रेमी के साथ है।

परिजन उसे समझाने में कामयाब हो गए और दोनों को इटारसी से लौटने के लिए राज़ी किया।

बस स्टैंड से गांव और फिर थाने

4 जून की शाम जब प्रेमी युगल भौंरा बस स्टैंड पर पहुँचा, तो पहले से मौजूद परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। यहां कुछ देर तक हंगामा हुआ, फिर युवक और युवती को परिजन गुरगुंदा गाँव ले गए, जहां युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

बाद में दोनों को शाहपुर थाना लाया गया। पुलिस ने युवक के शरीर पर गंभीर चोटें देखकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

 11 परिजन सलाखों के पीछे

मृतक की प्रेमिका के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल 11 लोगों को गिरफ़्तार किया है। सभी आरोपी लड़की के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की हत्या कर दी, 11 आरोपी गिरफ़्तार

Betul, MP

घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मृत युवक की प्रेमिका की शिकायत पर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भागी प्रेमिका, गुस्साए परिजन

जानकारी के अनुसार, 3 जून को शादीशुदा महिला अपने मायके आई थी और अगले ही दिन वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब घरवाले महिला से संपर्क नहीं कर पाए तो उन्होंने 7 जून को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान महिला ने खुद अपने परिजनों को कॉल कर बताया कि वह प्रेमी के साथ है।

परिजन उसे समझाने में कामयाब हो गए और दोनों को इटारसी से लौटने के लिए राज़ी किया।

बस स्टैंड से गांव और फिर थाने

4 जून की शाम जब प्रेमी युगल भौंरा बस स्टैंड पर पहुँचा, तो पहले से मौजूद परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। यहां कुछ देर तक हंगामा हुआ, फिर युवक और युवती को परिजन गुरगुंदा गाँव ले गए, जहां युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

बाद में दोनों को शाहपुर थाना लाया गया। पुलिस ने युवक के शरीर पर गंभीर चोटें देखकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

 11 परिजन सलाखों के पीछे

मृतक की प्रेमिका के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल 11 लोगों को गिरफ़्तार किया है। सभी आरोपी लड़की के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-dreadful-end-of-the-love-story-in-betul-by/article-24729

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.