सरकारी स्कूलों के टॉपर स्टडेंट्स का इंतजार खत्म, कल से ई-स्कूटी पर भरेंगे फर्राटा

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के टॉपर स्टूडेंट्स के लिए 5 फरवरी का दिन बहुत खास है. लंबे समय का इंतजार पूरा होने जा रहा है.

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में टॉप करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी मिलने का इंतजार खत्म होने जा रहा है. बुधवार 05 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के कुशाभाउ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में टॉपर्स को ई-स्कूटी की चाबी प्रदान करेंगे. बता दें कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने के बाद 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और सरकारी स्कूलों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी.

7900 स्टूडेट्स को ई-स्कूटी और 90 हजार को लैपटॉप

इसी वादे को निभाते हुए बीजेपी सरकार ने 5 फरवरी को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन रखा है. इसमें टॉपर स्टूडेंट्स को ई-स्कूटी गिफ्ट की जाएगी. बता दें कि मध्यप्रदेश के करीब 4800 सरकारी स्कूलों में 7900 बच्चों ने टॉप किया है. इन सभी बच्चों को ई-स्कूटी प्रदान की जा रही है. वहीं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जानी है. इनकी संख्या करीब 90 हजार है. हालांकि अभी सरकार ने लैपटॉप वितरण को लेकर तिथि का निर्धारण नहीं किया है.

    लैपटॉप की राशि भी बहुत जल्दी पहुंचेगी खातों में

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही प्रतिभाशाली बच्चों के खातों में लैपटॉप की राशि हस्तांतरित की जाएगी. इसके साथ ही टॉपर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण किया जाएगा. बता दें कि भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में सरकारी स्कूल के टॉपर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को स्कूटी देने का वादा किया था. लेकिन सरकार की आर्थिक हालत को देखते हुए अधिकारी इस योजना को लेकर कोई जबाव नहीं दे रहे थे. वहीं, सीएम ने भी एक कार्यक्रम में कहा था कि इस प्रकार की योजनाएं समसामयिक होती हैं. लेकिन अब सीएम जापान यात्रा से लौटते ही टॉपर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का तोहफा देने जा रहे हैं.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    04 Feb 2025 By दैनिक जागरण

    सरकारी स्कूलों के टॉपर स्टडेंट्स का इंतजार खत्म, कल से ई-स्कूटी पर भरेंगे फर्राटा

    BHOPAL, MP

    मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में टॉप करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी मिलने का इंतजार खत्म होने जा रहा है. बुधवार 05 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के कुशाभाउ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में टॉपर्स को ई-स्कूटी की चाबी प्रदान करेंगे. बता दें कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने के बाद 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और सरकारी स्कूलों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी.

    7900 स्टूडेट्स को ई-स्कूटी और 90 हजार को लैपटॉप

    इसी वादे को निभाते हुए बीजेपी सरकार ने 5 फरवरी को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन रखा है. इसमें टॉपर स्टूडेंट्स को ई-स्कूटी गिफ्ट की जाएगी. बता दें कि मध्यप्रदेश के करीब 4800 सरकारी स्कूलों में 7900 बच्चों ने टॉप किया है. इन सभी बच्चों को ई-स्कूटी प्रदान की जा रही है. वहीं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जानी है. इनकी संख्या करीब 90 हजार है. हालांकि अभी सरकार ने लैपटॉप वितरण को लेकर तिथि का निर्धारण नहीं किया है.

      लैपटॉप की राशि भी बहुत जल्दी पहुंचेगी खातों में

      मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही प्रतिभाशाली बच्चों के खातों में लैपटॉप की राशि हस्तांतरित की जाएगी. इसके साथ ही टॉपर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण किया जाएगा. बता दें कि भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में सरकारी स्कूल के टॉपर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को स्कूटी देने का वादा किया था. लेकिन सरकार की आर्थिक हालत को देखते हुए अधिकारी इस योजना को लेकर कोई जबाव नहीं दे रहे थे. वहीं, सीएम ने भी एक कार्यक्रम में कहा था कि इस प्रकार की योजनाएं समसामयिक होती हैं. लेकिन अब सीएम जापान यात्रा से लौटते ही टॉपर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का तोहफा देने जा रहे हैं.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-wait-for-topper-students-of-government-schools-will-be/article-9427

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.