कटनी में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में बकरियां चरा रहे किसान की मौत, झोपड़ी में खड़ी दो महिलाएं झुलसीं

Katni, MP

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पास की झोपड़ी में मौजूद दो महिलाएं भी हादसे में झुलस गईं। यह हादसा जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में उस वक्त हुआ जब मृतक किसान अपने खेत में बकरियां चरा रहा था।

बड़वारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामजी सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है। वे खेत में बकरियों को चरा रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के दौरान खेत के पास स्थित एक झोपड़ी में 27 वर्षीय अर्चना और 25 वर्षीय राधा खड़ी थीं। बिजली गिरने से वे भी आंशिक रूप से झुलस गईं। दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया गया। बड़वारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राकृतिक आपदाएं बन रहीं जानलेवा

गौरतलब है कि मानसून पूर्व बिजली गिरने की घटनाएं प्रदेशभर में बढ़ रही हैं। प्रशासन ने मौसम खराब होने की स्थिति में खेतों या खुले स्थानों में न जाने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में बकरियां चरा रहे किसान की मौत, झोपड़ी में खड़ी दो महिलाएं झुलसीं

Katni, MP

बड़वारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामजी सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है। वे खेत में बकरियों को चरा रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के दौरान खेत के पास स्थित एक झोपड़ी में 27 वर्षीय अर्चना और 25 वर्षीय राधा खड़ी थीं। बिजली गिरने से वे भी आंशिक रूप से झुलस गईं। दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया गया। बड़वारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राकृतिक आपदाएं बन रहीं जानलेवा

गौरतलब है कि मानसून पूर्व बिजली गिरने की घटनाएं प्रदेशभर में बढ़ रही हैं। प्रशासन ने मौसम खराब होने की स्थिति में खेतों या खुले स्थानों में न जाने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-women-standing-in-the-hut-the-death-of-a/article-24410

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.