बहू की सुसाइड केस में सास-ससुर की अग्रिम जमानत खारिज, प्रताड़ना के आरोप के बीच जांच जारी

Guna, MP

म्याना इलाके में विवाहिता प्रियंका प्रजापति (28) की सुसाइड केस में उसके सास-ससुर शांतिलाल और सरजू बाई की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है।

 महिला ने 11 जून को अपने घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। घटना के बाद पुलिस ने पति सुनील प्रजापति समेत सास-ससुर को आरोपी बनाया था।

शादी और परिवार:
प्रियंका की शादी 8 साल पहले लहर घाट निवासी सुनील प्रजापति से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी। घटना के दिन शाम को प्रियंका ने घर में फांसी लगाई। परिजन ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रताड़ना के आरोप:
प्रियंका के भाई चंद्रेश प्रजापति ने बताया कि बहन को अक्सर ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। घटना वाले दिन दोपहर को प्रियंका ने फोन पर मारपीट की शिकायत की थी। चंद्रेश ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मौत की सूचना रात 11 बजे दी, जबकि प्रियंका शाम को ही मृत थी।

पुलिस की कार्रवाई:
म्याना पुलिस ने मौके के गवाहों और परिजनों के बयान लिए। सभी ने बताया कि प्रियंका को सास-ससुर और पति लगातार प्रताड़ित करते थे। इसके आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका:
सास-ससुर ने दावा किया कि घटना के वक्त वे घर पर नहीं थे और कभी बहू से मारपीट नहीं की। साथ ही कहा कि बहू के किसी और से संबंध थे और इसी कारण उनका बेटा दो साल पहले आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। हालांकि, कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया और अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बहू की सुसाइड केस में सास-ससुर की अग्रिम जमानत खारिज, प्रताड़ना के आरोप के बीच जांच जारी

Guna, MP

 महिला ने 11 जून को अपने घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। घटना के बाद पुलिस ने पति सुनील प्रजापति समेत सास-ससुर को आरोपी बनाया था।

शादी और परिवार:
प्रियंका की शादी 8 साल पहले लहर घाट निवासी सुनील प्रजापति से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी। घटना के दिन शाम को प्रियंका ने घर में फांसी लगाई। परिजन ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रताड़ना के आरोप:
प्रियंका के भाई चंद्रेश प्रजापति ने बताया कि बहन को अक्सर ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। घटना वाले दिन दोपहर को प्रियंका ने फोन पर मारपीट की शिकायत की थी। चंद्रेश ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मौत की सूचना रात 11 बजे दी, जबकि प्रियंका शाम को ही मृत थी।

पुलिस की कार्रवाई:
म्याना पुलिस ने मौके के गवाहों और परिजनों के बयान लिए। सभी ने बताया कि प्रियंका को सास-ससुर और पति लगातार प्रताड़ित करते थे। इसके आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका:
सास-ससुर ने दावा किया कि घटना के वक्त वे घर पर नहीं थे और कभी बहू से मारपीट नहीं की। साथ ही कहा कि बहू के किसी और से संबंध थे और इसी कारण उनका बेटा दो साल पहले आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। हालांकि, कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया और अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/investigation-continues-amid-allegations-of-harassment-of-mother-in-laws-anticipatory-bail/article-30738

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.