ट्रेन-स्टेशन पर मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर पकड़ा गया, जीआरपी को बड़ी सफलता

जबलपुर (म.प्र.)

On

जबलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी, 11 स्मार्टफोन जब्त; कीमत 2.26 लाख रुपए

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी कर रही जबलपुर जीआरपी को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसरों में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 11 चोरी के स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 26 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्रियों की भीड़, जल्दबाजी और अव्यवस्था का फायदा उठाकर चोरी करता था। प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों और ट्रेनों में चढ़ने-उतरने के दौरान वह बड़ी चालाकी से मोबाइल फोन गायब कर देता था। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर जीआरपी ने निगरानी बढ़ाई थी, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद असलम उर्फ जाहिद (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का निवासी है। जीआरपी प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि आरोपी को जबलपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अलग-अलग कंपनियों के 11 मोबाइल फोन मिले, जिनमें वीवो, रेडमी, सैमसंग, टेक्नो, पोको और एक एप्पल आईफोन भी शामिल है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से ट्रेनों और स्टेशनों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अकेले नहीं, बल्कि किसी नेटवर्क के संपर्क में रहकर चोरी किए गए मोबाइलों की सप्लाई करता था। इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि चोरी के फोन कहां और किसे बेचे जाते थे।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले किन-किन जिलों और राज्यों में चोरी के मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जीआरपी को दें।

-----------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vicious-thief-who-blew-up-mobile-at-train-station-caught/article-43989

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.