- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP में सर्दी का कहर: कोहरे की चादर, शीतलहर से ठिठुरन; अगले 2 दिन भारी
MP में सर्दी का कहर: कोहरे की चादर, शीतलहर से ठिठुरन; अगले 2 दिन भारी
Bhopal, MP
मध्य प्रदेश में सर्दी ने तीखा तेवर अपना लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन दृश्यता बेहद कम रही, वहीं ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के साथ शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। अगले 48 घंटे ठंड के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण बताए जा रहे हैं।
क्यों बढ़ रही है ठंड?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद वातावरण में नमी बनी हुई है। इसी नमी के कारण रात और सुबह के समय कोहरा गहराने लगा है। बादलों की मौजूदगी से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
11 शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे
प्रदेश के कई शहरों में रात का पारा तेजी से गिरा है।
पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, शहडोल, राजगढ़, मंडला, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई।
अगले दो दिन इन जिलों में घना कोहरा
5 जनवरी:
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, सतना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, मैहर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना
6 जनवरी:
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, सतना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना में घना कोहरा रहने की संभावना
