खजुराहो में इलाज के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील; डॉक्टर को नोटिस जारी

खजुराहो

मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान एक महिला की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है और डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

घटना 28 अप्रैल की है, जब बमीठा क्षेत्र स्थित न्यू वासु मेडिकॉज में 55 वर्षीय शांति बाई नामक महिला का इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान महिला को गलत इंजेक्शन दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस गंभीर आरोप के बाद रविवार को राजनगर के बीएमओ डॉ. यशवंत बामोरिया ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक की जांच की।

बीएमओ ने डॉक्टर का बयान दर्ज करने के साथ यह भी जांच की कि मृतक को किस प्रकार का उपचार दिया गया था। प्रथम दृष्टया लापरवाही की आशंका को देखते हुए क्लीनिक को सील कर दिया गया है और डॉक्टर को 7 मई तक सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. बामोरिया ने बताया कि क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत हुई थी। इस मामले में बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, क्लीनिक संचालन पर रोक लगा दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

खजुराहो में इलाज के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील; डॉक्टर को नोटिस जारी

खजुराहो

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है और डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

घटना 28 अप्रैल की है, जब बमीठा क्षेत्र स्थित न्यू वासु मेडिकॉज में 55 वर्षीय शांति बाई नामक महिला का इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान महिला को गलत इंजेक्शन दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस गंभीर आरोप के बाद रविवार को राजनगर के बीएमओ डॉ. यशवंत बामोरिया ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक की जांच की।

बीएमओ ने डॉक्टर का बयान दर्ज करने के साथ यह भी जांच की कि मृतक को किस प्रकार का उपचार दिया गया था। प्रथम दृष्टया लापरवाही की आशंका को देखते हुए क्लीनिक को सील कर दिया गया है और डॉक्टर को 7 मई तक सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. बामोरिया ने बताया कि क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत हुई थी। इस मामले में बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, क्लीनिक संचालन पर रोक लगा दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/woman-dies-during-treatment-in-khajuraho-issued-notice-to-clinic/article-19594

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.