मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बनाया चुनाव प्रबंधन विभाग, पंचायत और वार्ड स्तर तक पहुंचेगा संगठनात्मक प्रशिक्षण

Bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पार्टी ने पहली बार एक अलग चुनाव प्रबंधन विभाग का गठन किया है, जो पंचायत और वार्ड स्तर तक चुनावी रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य करेगा।

 इस विभाग का प्रभारी पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह को नियुक्त किया गया है। विभाग की प्रदेश स्तरीय समिति का गठन भी कर लिया गया है, जिसमें गौरव रघुवंशी को अध्यक्ष और गोरकी बैरागी, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल व मयंक तेनगुरिया को सदस्य बनाया गया है।

संगठन में बदलाव, पांसे को सौंपा गया नया दायित्व

कांग्रेस संगठन में पिछले चार महीनों में बड़ा फेरबदल हुआ है। पूर्व में संगठन प्रभारी रहे प्रियव्रत सिंह से यह जिम्मेदारी वापस लेकर अब पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे को संगठन प्रभारी बनाया गया है। प्रियव्रत अब पूरी तरह चुनाव प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जमीनी स्तर पर होगा चुनावी मैनेजमेंट

चुनाव प्रबंधन विभाग अब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक प्रभारी नियुक्त करेगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में पंचायत और वार्ड स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों में स्थानीय परिस्थिति, सोशल मीडिया सक्रियता और तकनीकी समझ रखने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन समितियों को मतदाता सूची की गहराई से निगरानी करने और वेरिफिकेशन का कार्य सौंपा जाएगा, ताकि बीजेपी के पन्ना प्रमुख मॉडल की काट तैयार की जा सके।

स्थानीय मुद्दों का होगा दस्तावेजी संकलन

विभाग द्वारा गठित समितियां स्थानीय समस्याओं और जनमुद्दों को चिन्हित कर उनका दस्तावेजीकरण करेंगी। इन मुद्दों को जिला और राज्य स्तर पर उठाकर चुनावी नैरेटिव गढ़ने की योजना बनाई गई है।

चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रभारी प्रियव्रत सिंह ने कहा,

"मुझे पहले से चुनाव प्रबंधन का अनुभव है और अब इसे औपचारिक रूप से एक विभाग का स्वरूप दिया गया है। संगठन निर्माण की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बनाया चुनाव प्रबंधन विभाग, पंचायत और वार्ड स्तर तक पहुंचेगा संगठनात्मक प्रशिक्षण

Bhopal

 इस विभाग का प्रभारी पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह को नियुक्त किया गया है। विभाग की प्रदेश स्तरीय समिति का गठन भी कर लिया गया है, जिसमें गौरव रघुवंशी को अध्यक्ष और गोरकी बैरागी, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल व मयंक तेनगुरिया को सदस्य बनाया गया है।

संगठन में बदलाव, पांसे को सौंपा गया नया दायित्व

कांग्रेस संगठन में पिछले चार महीनों में बड़ा फेरबदल हुआ है। पूर्व में संगठन प्रभारी रहे प्रियव्रत सिंह से यह जिम्मेदारी वापस लेकर अब पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे को संगठन प्रभारी बनाया गया है। प्रियव्रत अब पूरी तरह चुनाव प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जमीनी स्तर पर होगा चुनावी मैनेजमेंट

चुनाव प्रबंधन विभाग अब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक प्रभारी नियुक्त करेगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में पंचायत और वार्ड स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों में स्थानीय परिस्थिति, सोशल मीडिया सक्रियता और तकनीकी समझ रखने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन समितियों को मतदाता सूची की गहराई से निगरानी करने और वेरिफिकेशन का कार्य सौंपा जाएगा, ताकि बीजेपी के पन्ना प्रमुख मॉडल की काट तैयार की जा सके।

स्थानीय मुद्दों का होगा दस्तावेजी संकलन

विभाग द्वारा गठित समितियां स्थानीय समस्याओं और जनमुद्दों को चिन्हित कर उनका दस्तावेजीकरण करेंगी। इन मुद्दों को जिला और राज्य स्तर पर उठाकर चुनावी नैरेटिव गढ़ने की योजना बनाई गई है।

चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रभारी प्रियव्रत सिंह ने कहा,

"मुझे पहले से चुनाव प्रबंधन का अनुभव है और अब इसे औपचारिक रूप से एक विभाग का स्वरूप दिया गया है। संगठन निर्माण की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-congress-created-election-management-department-panchayat-and-ward/article-19626

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.