भोपाल में चोरी के विरोध में परिवार पर हमला: बुजुर्ग का पांव तोड़ा, युवक की उंगली काटी

Bhopal

भोपाल के गांधी नगर नई बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला कर दिया।

 घटना में एक बुजुर्ग का पांव तोड़ दिया गया, वहीं एक युवक की उंगली तक काट दी गई। यह वारदात शनिवार रात की है और रविवार तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर राजीनामा कराने का दबाव बना रही है।

चोरी का विरोध करते ही शुरू हुआ हमला
घटना में आरोपी बदमाशों ने युवक के ऑटो से साउंड सिस्टम चुरा लिया था। जब परिजनों ने उन्हें आरोपी की पहचान कर सामान वापस लौटाने के लिए कहा, तो बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान भाई और पिता की जमकर पिटाई की गई, जबकि एक दोस्त ने बचाने की कोशिश की तो उसे तलवार से हमला किया गया। हमले में अविनाश नामक युवक की उंगली कट गई, जबकि पिता के पांव में फ्रेक्चर आ गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप: पुलिस कार्रवाई में देरी
पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय राजीनामा कराने की बात की। पुलिस ने धमकी दी कि अगर एफआईआर दर्ज कराई गई, तो काउंटर केस दर्ज किया जाएगा और उन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद से परिवार अस्पताल में इलाज करवाने के बाद डरे-डरे अस्पताल में ही रात बिताने को मजबूर हो गया।

थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष आदतन अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि नरेंद्र पर पहले भी रेप और पॉक्सो जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों पक्षों ने मारपीट की थी, और थाने में आए थे, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने राजीनामा किया और मामले को खत्म किया।

इस घटना ने न केवल परिवार को मानसिक और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, बल्कि यह भी सवाल उठाता है कि पुलिस क्या अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में चोरी के विरोध में परिवार पर हमला: बुजुर्ग का पांव तोड़ा, युवक की उंगली काटी

Bhopal

 घटना में एक बुजुर्ग का पांव तोड़ दिया गया, वहीं एक युवक की उंगली तक काट दी गई। यह वारदात शनिवार रात की है और रविवार तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर राजीनामा कराने का दबाव बना रही है।

चोरी का विरोध करते ही शुरू हुआ हमला
घटना में आरोपी बदमाशों ने युवक के ऑटो से साउंड सिस्टम चुरा लिया था। जब परिजनों ने उन्हें आरोपी की पहचान कर सामान वापस लौटाने के लिए कहा, तो बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान भाई और पिता की जमकर पिटाई की गई, जबकि एक दोस्त ने बचाने की कोशिश की तो उसे तलवार से हमला किया गया। हमले में अविनाश नामक युवक की उंगली कट गई, जबकि पिता के पांव में फ्रेक्चर आ गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप: पुलिस कार्रवाई में देरी
पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय राजीनामा कराने की बात की। पुलिस ने धमकी दी कि अगर एफआईआर दर्ज कराई गई, तो काउंटर केस दर्ज किया जाएगा और उन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद से परिवार अस्पताल में इलाज करवाने के बाद डरे-डरे अस्पताल में ही रात बिताने को मजबूर हो गया।

थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष आदतन अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि नरेंद्र पर पहले भी रेप और पॉक्सो जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों पक्षों ने मारपीट की थी, और थाने में आए थे, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने राजीनामा किया और मामले को खत्म किया।

इस घटना ने न केवल परिवार को मानसिक और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, बल्कि यह भी सवाल उठाता है कि पुलिस क्या अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/attack-on-the-family-in-protest-against-theft-in-bhopal/article-19630

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.