भारत का पाकिस्तान पर बड़ा वार: डायरेक्ट-इनडायरेक्ट ट्रेड पूरी तरह बंद, इकोनॉमी को लगेगा तगड़ा झटका

JAGRAN DESK

पाकिस्तान की कमजोर होती अर्थव्यवस्था को भारत के एक और सख्त फैसले से जबरदस्त झटका लगा है।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से होने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष व्यापार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

हर प्रकार के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने शुक्रवार को आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि अब पाकिस्तान में बना कोई भी उत्पाद भारत में न तो सीधे आएगा और न ही किसी तीसरे देश के माध्यम से। इसके लिए विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में एक विशेष क्लॉज जोड़ा गया है।

सरकार ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे पाकिस्तान को लाखों डॉलर का आर्थिक नुकसान होगा।

ट्रेड बैन से पाकिस्तान को होगा करोड़ों का घाटा

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक भारत ने पाकिस्तान को 44.76 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था, जबकि आयात सिर्फ 4.2 लाख डॉलर का रहा। पाकिस्तान से मुख्य तौर पर सूखे मेवे, औषधीय पौधे, जैविक रसायन और तिलहन का आयात किया जाता था।

ट्रेड का इतिहास और असर

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत से पाकिस्तान को 1.18 अरब डॉलर का निर्यात हुआ और सिर्फ 28.8 लाख डॉलर का आयात किया गया। इसके पहले के वर्षों में भी व्यापार का आंकड़ा लगातार भारत के पक्ष में रहा। अब जब भारत ने यह संबंध पूरी तरह तोड़ दिया है, तो पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा आमद और व्यापार संतुलन पर बड़ा असर पड़ेगा।

पाकिस्तान ने भी दिखाया जवाब, पर असर कम

भारत के प्रतिबंध के जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत से सभी ट्रेड डील को रद्द करने का फैसला लिया है। लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान पर निर्भर नहीं है, जबकि पाकिस्तान को भारत से मिलने वाला व्यापारिक लाभ अब पूरी तरह बंद हो जाएगा। भारत अपने व्यापारिक विकल्पों को तेजी से विविध करता आया है, जिससे यह निर्णय उसे प्रभावित नहीं करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

भारत का पाकिस्तान पर बड़ा वार: डायरेक्ट-इनडायरेक्ट ट्रेड पूरी तरह बंद, इकोनॉमी को लगेगा तगड़ा झटका

JAGRAN DESK

पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से होने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष व्यापार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

हर प्रकार के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने शुक्रवार को आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि अब पाकिस्तान में बना कोई भी उत्पाद भारत में न तो सीधे आएगा और न ही किसी तीसरे देश के माध्यम से। इसके लिए विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में एक विशेष क्लॉज जोड़ा गया है।

सरकार ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे पाकिस्तान को लाखों डॉलर का आर्थिक नुकसान होगा।

ट्रेड बैन से पाकिस्तान को होगा करोड़ों का घाटा

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक भारत ने पाकिस्तान को 44.76 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था, जबकि आयात सिर्फ 4.2 लाख डॉलर का रहा। पाकिस्तान से मुख्य तौर पर सूखे मेवे, औषधीय पौधे, जैविक रसायन और तिलहन का आयात किया जाता था।

ट्रेड का इतिहास और असर

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत से पाकिस्तान को 1.18 अरब डॉलर का निर्यात हुआ और सिर्फ 28.8 लाख डॉलर का आयात किया गया। इसके पहले के वर्षों में भी व्यापार का आंकड़ा लगातार भारत के पक्ष में रहा। अब जब भारत ने यह संबंध पूरी तरह तोड़ दिया है, तो पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा आमद और व्यापार संतुलन पर बड़ा असर पड़ेगा।

पाकिस्तान ने भी दिखाया जवाब, पर असर कम

भारत के प्रतिबंध के जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत से सभी ट्रेड डील को रद्द करने का फैसला लिया है। लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान पर निर्भर नहीं है, जबकि पाकिस्तान को भारत से मिलने वाला व्यापारिक लाभ अब पूरी तरह बंद हो जाएगा। भारत अपने व्यापारिक विकल्पों को तेजी से विविध करता आया है, जिससे यह निर्णय उसे प्रभावित नहीं करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indias-big-war-on-pakistan-will-get-a-strong-shock/article-19566

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.