दिल्ली एयरपोर्ट पर 60 उड़ानें रद्द, सुरक्षा कारणों से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

Jagran Desk

On

देश की राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शनिवार को सुरक्षा कारणों के चलते 60 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई उड़ानों में 30 आगमन और 30 प्रस्थान वाली घरेलू फ्लाइट्स शामिल हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक यह निर्णय देश के सीमावर्ती इलाकों में बढ़े सुरक्षा तनाव को देखते हुए एहतियातन लिया गया है। विशेषकर भारत-पाक सीमा पर स्थिति गंभीर होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर यह कदम उठाया गया है।

जैसलमेर में हाई अलर्ट, ट्रेनें भी प्रभावित

जैसलमेर क्षेत्र में हाई रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके चलते जिला प्रशासन की सलाह पर कई ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। खासतौर पर अमृतसर से जैसलमेर आने वाली रात की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि दिन में चलने वाली ट्रेनों का संचालन यथावत जारी रहेगा। शाम के समय ब्लैकआउट की स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी ये सलाह

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जानकारी के लिए एयरलाइन अथवा आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें। साथ ही, सुरक्षा जांच की प्रक्रियाओं में अपेक्षित विलंब को ध्यान में रखते हुए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें और हैंड बैगेज से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करें।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि हवाई क्षेत्र की स्थितियां लगातार बदल रही हैं, इसलिए कुछ उड़ानों के समय या मार्गों में फेरबदल संभव है। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना को साझा करें।

भारत-पाक तनाव का हवाई यातायात पर असर

देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते तनाव और जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में उच्च सुरक्षा अलर्ट के कारण हवाई परिवहन प्रभावित हो रहा हैदिल्ली के अलावा अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा जांच को सख्त किया गया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

दिल्ली एयरपोर्ट पर 60 उड़ानें रद्द, सुरक्षा कारणों से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

Jagran Desk

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक यह निर्णय देश के सीमावर्ती इलाकों में बढ़े सुरक्षा तनाव को देखते हुए एहतियातन लिया गया है। विशेषकर भारत-पाक सीमा पर स्थिति गंभीर होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर यह कदम उठाया गया है।

जैसलमेर में हाई अलर्ट, ट्रेनें भी प्रभावित

जैसलमेर क्षेत्र में हाई रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके चलते जिला प्रशासन की सलाह पर कई ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। खासतौर पर अमृतसर से जैसलमेर आने वाली रात की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि दिन में चलने वाली ट्रेनों का संचालन यथावत जारी रहेगा। शाम के समय ब्लैकआउट की स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी ये सलाह

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जानकारी के लिए एयरलाइन अथवा आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें। साथ ही, सुरक्षा जांच की प्रक्रियाओं में अपेक्षित विलंब को ध्यान में रखते हुए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें और हैंड बैगेज से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करें।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि हवाई क्षेत्र की स्थितियां लगातार बदल रही हैं, इसलिए कुछ उड़ानों के समय या मार्गों में फेरबदल संभव है। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना को साझा करें।

भारत-पाक तनाव का हवाई यातायात पर असर

देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते तनाव और जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में उच्च सुरक्षा अलर्ट के कारण हवाई परिवहन प्रभावित हो रहा हैदिल्ली के अलावा अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा जांच को सख्त किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/advisory-for-passengers-continues-due-to-canceled-security-reasons-for/article-20398

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.