नूर खान एयरबेस पर हमला, पाकिस्तान ने बंद किया एयरस्पेस; भारत की सख्त जवाबी कार्रवाई

JAGRAN DESK

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव लगातार गहराता जा रहा है। बीते 24 घंटों में पाकिस्तान के नूर खान, शोरकोट और मुरीद जैसे प्रमुख सैन्य एयरबेसों पर विस्फोट की खबरों के बाद पूरे पाकिस्तान में हाई अलर्ट जारी है। स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान ने अपना पूरा एयरस्पेस खाली करा लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस पर हुए हमले में पाकिस्तान के एक सी-130 सैन्य विमान को क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि ये हमले भारत की जवाबी कार्रवाई के तहत किए गए, जिनमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

भारत ने नाकाम किए पाक के ड्रोन और मिसाइल हमले

पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमले के तहत भारत के कई इलाकों में हवाई हमलों की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते सभी खतरों को हवा में ही नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 26 स्थानों पर ड्रोन हमले विफल किए गए हैं। इनमें जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, भुज, बाड़मेर, जैसलमेर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं।

पंजाब के फिरोजपुर में एक ड्रोन हमले में एक परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए हैं। यह एकमात्र ऐसी घटना रही जिसमें नागरिकों को नुकसान हुआ। इसके बाद सीमा से लगे सभी राज्यों में ब्लैकआउट लागू किया गया और नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

जानिए पाकिस्तान के किन एयरबेसों को हुआ नुकसान

 नूर खान एयरबेस (रावलपिंडी)

पंजाब प्रांत स्थित यह एयरबेस पाकिस्तान वायुसेना द्वारा संचालित एक प्रमुख सैन्य-सह-नागरिक ठिकाना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल से सटीक हमला किया जिससे रनवे और उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा।

 मुरीद एयरबेस (चकवाल)

यह एयरबेस पाकिस्तान की निगरानी और ड्रोन ऑपरेशन का महत्वपूर्ण केंद्र है। 1971 के युद्ध में भी भारत ने इस पर हमला किया था। हालिया कार्रवाई में भी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची है।

 शोरकोट एयरबेस (झंग)

झंग जिले में स्थित इस एयरबेस को स्क्वाड्रन लीडर सरफराज अहमद रफीकी के नाम पर भी जाना जाता है। यह सैन्य दृष्टि से रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत के जवाबी हमले में यहां भी गंभीर क्षति की सूचना है।

भारत सतर्क, सीमाएं सील, स्थिति पर नजर

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा बलों की निगरानी चौबीसों घंटे जारी हैसभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक आवाजाही से बचें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

यह ताजा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब भारत ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान द्वारा की गई ड्रोन और मिसाइल हमलों की साजिश को असफल कर दिया थाअब भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को झकझोर कर रख दिया है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By दैनिक जागरण

नूर खान एयरबेस पर हमला, पाकिस्तान ने बंद किया एयरस्पेस; भारत की सख्त जवाबी कार्रवाई

JAGRAN DESK

सूत्रों के मुताबिक, रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस पर हुए हमले में पाकिस्तान के एक सी-130 सैन्य विमान को क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि ये हमले भारत की जवाबी कार्रवाई के तहत किए गए, जिनमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

भारत ने नाकाम किए पाक के ड्रोन और मिसाइल हमले

पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमले के तहत भारत के कई इलाकों में हवाई हमलों की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते सभी खतरों को हवा में ही नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 26 स्थानों पर ड्रोन हमले विफल किए गए हैं। इनमें जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, भुज, बाड़मेर, जैसलमेर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं।

पंजाब के फिरोजपुर में एक ड्रोन हमले में एक परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए हैं। यह एकमात्र ऐसी घटना रही जिसमें नागरिकों को नुकसान हुआ। इसके बाद सीमा से लगे सभी राज्यों में ब्लैकआउट लागू किया गया और नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

जानिए पाकिस्तान के किन एयरबेसों को हुआ नुकसान

 नूर खान एयरबेस (रावलपिंडी)

पंजाब प्रांत स्थित यह एयरबेस पाकिस्तान वायुसेना द्वारा संचालित एक प्रमुख सैन्य-सह-नागरिक ठिकाना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल से सटीक हमला किया जिससे रनवे और उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा।

 मुरीद एयरबेस (चकवाल)

यह एयरबेस पाकिस्तान की निगरानी और ड्रोन ऑपरेशन का महत्वपूर्ण केंद्र है। 1971 के युद्ध में भी भारत ने इस पर हमला किया था। हालिया कार्रवाई में भी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची है।

 शोरकोट एयरबेस (झंग)

झंग जिले में स्थित इस एयरबेस को स्क्वाड्रन लीडर सरफराज अहमद रफीकी के नाम पर भी जाना जाता है। यह सैन्य दृष्टि से रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत के जवाबी हमले में यहां भी गंभीर क्षति की सूचना है।

भारत सतर्क, सीमाएं सील, स्थिति पर नजर

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा बलों की निगरानी चौबीसों घंटे जारी हैसभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक आवाजाही से बचें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

यह ताजा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब भारत ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान द्वारा की गई ड्रोन और मिसाइल हमलों की साजिश को असफल कर दिया थाअब भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को झकझोर कर रख दिया है

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/attack-on-noor-khan-airbase-pakistan-shut-down-airspace-indias/article-20327

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.