भारत-पाक तनाव: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Raipur, CG

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ में सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है। राज्य में उच्च स्तरीय अलर्ट जारी किया गया है, और पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों को कड़ा कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। साथ ही, पुलिस इकाइयों के प्रमुखों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यालय छोड़ने से बचें और केवल शासकीय कार्य के लिए जिला मुख्यालय से बाहर जा सकते हैं।

राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। एयरपोर्ट के बाहरी सर्कल पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है, जबकि रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और मध्य प्रदेश के राजा भोज एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा की स्थिति मजबूत की गई है। इन सभी कदमों के पीछे बढ़ती सुरक्षा चुनौतियाँ और संभावित खतरे हैं, विशेष रूप से रायपुर में मौजूद सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के पूर्व में सक्रिय नेटवर्क को लेकर चिंता जताई जा रही है।

रायपुर में छह साल पहले सिमी का एक मजबूत नेटवर्क था, और यह आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इन सदस्यो की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है। सिमी के सदस्य देशभर में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहे हैं, और 2013 में छत्तीसगढ़ एटीएस द्वारा किए गए ऑपरेशन में 17 सिमी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी इस नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई थी।

रायपुर में सिमी के प्रमुख उमेर सिद्दीकी और अन्य आतंकियों का गहरा कनेक्शन था। यह नेटवर्क विस्फोटकों की सप्लाई में शामिल था और इससे जुड़े कई आरोपी देशभर में बम धमाकों में लिप्त पाए गए थे। इसके अलावा, 2019 और 2021 में सिमी के सदस्यों की गिरफ्तारी ने इस नेटवर्क की सक्रियता को उजागर किया था, जिसके कारण अब सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सतर्क हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

भारत-पाक तनाव: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। साथ ही, पुलिस इकाइयों के प्रमुखों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यालय छोड़ने से बचें और केवल शासकीय कार्य के लिए जिला मुख्यालय से बाहर जा सकते हैं।

राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। एयरपोर्ट के बाहरी सर्कल पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है, जबकि रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और मध्य प्रदेश के राजा भोज एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा की स्थिति मजबूत की गई है। इन सभी कदमों के पीछे बढ़ती सुरक्षा चुनौतियाँ और संभावित खतरे हैं, विशेष रूप से रायपुर में मौजूद सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के पूर्व में सक्रिय नेटवर्क को लेकर चिंता जताई जा रही है।

रायपुर में छह साल पहले सिमी का एक मजबूत नेटवर्क था, और यह आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इन सदस्यो की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है। सिमी के सदस्य देशभर में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहे हैं, और 2013 में छत्तीसगढ़ एटीएस द्वारा किए गए ऑपरेशन में 17 सिमी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी इस नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई थी।

रायपुर में सिमी के प्रमुख उमेर सिद्दीकी और अन्य आतंकियों का गहरा कनेक्शन था। यह नेटवर्क विस्फोटकों की सप्लाई में शामिल था और इससे जुड़े कई आरोपी देशभर में बम धमाकों में लिप्त पाए गए थे। इसके अलावा, 2019 और 2021 में सिमी के सदस्यों की गिरफ्तारी ने इस नेटवर्क की सक्रियता को उजागर किया था, जिसके कारण अब सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सतर्क हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/amidst-indo-pak-tension-policemen-cancel-the-holidays-on-chhattisgarh-high/article-20303

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.