तनाव के बीच IPL 2025 एक हफ्ते के लिए सस्पेंड: BCCI ने कहा – हालात की समीक्षा के बाद होगा अगला फैसला

Sports

पाकिस्तान के हमले के बाद उत्पन्न हुए सैन्य तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 को अस्थायी रूप से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है और हालात की समीक्षा के बाद आगे का शेड्यूल तय किया जाएगा।

 धर्मशाला में मैच के दौरान रोकी गई खेल गतिविधि

इस फैसले की पृष्ठभूमि में 22 अप्रैल को हुआ धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का अधूरा मुकाबला है, जिसे पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई के बाद 11वें ओवर में ही रोकना पड़ा। इसके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मैच भी स्थगित कर दिया गया।

बीसीसीआई का बयान: सिर्फ एक सप्ताह का ब्रेक

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि आईपीएल को सिर्फ 7 दिनों के लिए रोका गया है, ताकि हालात का गहन विश्लेषण किया जा सके। उन्होंने कहा, “हमें अपनी सेनाओं पर पूरा भरोसा है, लेकिन सभी हितधारकों की सुरक्षा और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।”

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जारी किया बयान

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर से एक आधिकारिक ईमेल में कहा गया:

यह निर्णय सभी टीमों, प्रसारकों, प्रायोजकों और प्रशंसकों के विचारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम स्थिति सामान्य होने पर जल्द टूर्नामेंट फिर से शुरू करेंगे।”

अगस्त-सितंबर में हो सकता है बचा हुआ टूर्नामेंट

यदि एक हफ्ते बाद भी हालात अनुकूल नहीं होते हैं, तो आईपीएल 2025 के बचे हुए 16 मुकाबले अगस्त-सितंबर में कराए जा सकते हैं। इस दौरान एशिया कप होने वाला था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है और उसकी जगह आईपीएल के बचे हुए मुकाबले आयोजित किए जा सकते हैं।

अब तक खेले जा चुके हैं 57 मुकाबले

आईपीएल 2025 में अब तक कुल 57 मैच खेले जा चुके हैं, जबकि फाइनल सहित 16 मुकाबले अभी शेष हैं। सभी की निगाहें अब BCCI की अगली समीक्षा बैठक पर टिकी हैं, जिसमें यह तय होगा कि IPL 2025 का अगला अध्याय कब और कैसे लिखा जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

तनाव के बीच IPL 2025 एक हफ्ते के लिए सस्पेंड: BCCI ने कहा – हालात की समीक्षा के बाद होगा अगला फैसला

Sports

 धर्मशाला में मैच के दौरान रोकी गई खेल गतिविधि

इस फैसले की पृष्ठभूमि में 22 अप्रैल को हुआ धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का अधूरा मुकाबला है, जिसे पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई के बाद 11वें ओवर में ही रोकना पड़ा। इसके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मैच भी स्थगित कर दिया गया।

बीसीसीआई का बयान: सिर्फ एक सप्ताह का ब्रेक

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि आईपीएल को सिर्फ 7 दिनों के लिए रोका गया है, ताकि हालात का गहन विश्लेषण किया जा सके। उन्होंने कहा, “हमें अपनी सेनाओं पर पूरा भरोसा है, लेकिन सभी हितधारकों की सुरक्षा और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।”

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जारी किया बयान

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर से एक आधिकारिक ईमेल में कहा गया:

यह निर्णय सभी टीमों, प्रसारकों, प्रायोजकों और प्रशंसकों के विचारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम स्थिति सामान्य होने पर जल्द टूर्नामेंट फिर से शुरू करेंगे।”

अगस्त-सितंबर में हो सकता है बचा हुआ टूर्नामेंट

यदि एक हफ्ते बाद भी हालात अनुकूल नहीं होते हैं, तो आईपीएल 2025 के बचे हुए 16 मुकाबले अगस्त-सितंबर में कराए जा सकते हैं। इस दौरान एशिया कप होने वाला था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है और उसकी जगह आईपीएल के बचे हुए मुकाबले आयोजित किए जा सकते हैं।

अब तक खेले जा चुके हैं 57 मुकाबले

आईपीएल 2025 में अब तक कुल 57 मैच खेले जा चुके हैं, जबकि फाइनल सहित 16 मुकाबले अभी शेष हैं। सभी की निगाहें अब BCCI की अगली समीक्षा बैठक पर टिकी हैं, जिसमें यह तय होगा कि IPL 2025 का अगला अध्याय कब और कैसे लिखा जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/between-stress-ipl-2025-suspended-for-a-week-bcci-said/article-20308

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.