भारत-पाक तनाव के बीच केंद्र का बड़ा कदम: 15 मई तक बंद रहेंगे देश के 24 एयरपोर्ट, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी सुरक्षा सख्ती

Jagran Desk

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश के 24 प्रमुख हवाई अड्डों को 15 मई सुबह 5:29 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रखने का आदेश दिया है। यह निर्णय भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों की विफल कोशिशों के बाद लिया गया है।

 बंद किए गए हवाई अड्डों में श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, लेह, पठानकोट, जैसलमेर, भुंतर, किशनगढ़, बीकानेर और पोरबंदर जैसे रणनीतिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। पहले यह पाबंदी 10 मई तक थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

एयरलाइनों ने यात्रियों को जारी की यात्रा चेतावनी

इस निर्णय के बाद प्रमुख एयरलाइनों जैसे एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श (Travel Advisory) जारी की है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि दिल्ली, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, जोधपुर और राजकोट समेत कई स्थानों से उड़ानें रद्द रहेंगी। यात्रियों को फुल रिफंड या एक बार की फ्री रीबुकिंग की सुविधा दी जा रही है।

इंडिगो एयरलाइन ने भी अपने स्टेटमेंट में कहा कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, धर्मशाला, बीकानेर और किशनगढ़ के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित की गई हैं। यात्रियों को सतर्क रहने और अपनी उड़ानों की स्थिति की नियमित जांच करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 130 से ज्यादा उड़ानें रद्द

राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 66 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं। हवाई क्षेत्र की बदलती स्थिति और सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते संचालन प्रभावित हुआ है, हालांकि एयरपोर्ट पर सामान्य सेवाएं अब भी जारी हैं।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा सुरक्षा अलर्ट

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। भारत ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और गोलीबारी के प्रयास तेज हुए हैं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरी तरह विफल किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

भारत-पाक तनाव के बीच केंद्र का बड़ा कदम: 15 मई तक बंद रहेंगे देश के 24 एयरपोर्ट, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी सुरक्षा सख्ती

Jagran Desk

 बंद किए गए हवाई अड्डों में श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, लेह, पठानकोट, जैसलमेर, भुंतर, किशनगढ़, बीकानेर और पोरबंदर जैसे रणनीतिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। पहले यह पाबंदी 10 मई तक थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

एयरलाइनों ने यात्रियों को जारी की यात्रा चेतावनी

इस निर्णय के बाद प्रमुख एयरलाइनों जैसे एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श (Travel Advisory) जारी की है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि दिल्ली, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, जोधपुर और राजकोट समेत कई स्थानों से उड़ानें रद्द रहेंगी। यात्रियों को फुल रिफंड या एक बार की फ्री रीबुकिंग की सुविधा दी जा रही है।

इंडिगो एयरलाइन ने भी अपने स्टेटमेंट में कहा कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, धर्मशाला, बीकानेर और किशनगढ़ के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित की गई हैं। यात्रियों को सतर्क रहने और अपनी उड़ानों की स्थिति की नियमित जांच करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 130 से ज्यादा उड़ानें रद्द

राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 66 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं। हवाई क्षेत्र की बदलती स्थिति और सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते संचालन प्रभावित हुआ है, हालांकि एयरपोर्ट पर सामान्य सेवाएं अब भी जारी हैं।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा सुरक्षा अलर्ट

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। भारत ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और गोलीबारी के प्रयास तेज हुए हैं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरी तरह विफल किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-major-move-of-the-center-amidst-indo-pak-tension-will/article-20306

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.