खाद्य भंडार को लेकर सरकार की सख्ती: जमाखोरी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, चेतावनी जारी

JAGRAN DESK

भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के माहौल में देश की आंतरिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी या कृत्रिम संकट पैदा करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने दी सख्त चेतावनी
केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के ज़रिए जनता और व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में खाद्यान्न को लेकर किसी भी तरह की घबराहट फैलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘‘गलत सूचनाओं पर आधारित किसी भी फर्जी संदेश पर भरोसा करें। हमारे पास जरूरत से कहीं अधिक खाद्य भंडार है।’’

जमाखोरी पर लगेगा लगाम, लागू होंगे सख्त प्रावधान
सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यापारी, थोक विक्रेता या दुकानदार जानबूझकर आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या जमाखोरी करता पाया गया, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून-प्रवर्तन एजेंसियों को इस संबंध में निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीमावर्ती हालात के बीच अफवाहों पर दें ध्यान
सरकार की ये सख्ती ऐसे वक्त में सामने आई है जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलाबारी और ड्रोन हमले बढ़ गए हैं। हाल ही में भारत द्वारा पीओके में की गई जवाबी कार्रवाई के बाद देश में आंशिक चिंता का माहौल है। इसी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व फर्जी खबरें फैलाकर जमाखोरी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य भी तय
सरकार ने वर्ष 2024-25 के खरीफ रबी सत्रों के लिए 34.15 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जिसमें धान, गेहूं, दालें और मोटे अनाज शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, यह लक्ष्य देश की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

सरकार की अपील: घबराएं, जमाखोरी करें
मंत्री प्रहलाद जोशी ने दोहराया कि देश में किसी प्रकार की खाद्यान्न की कमी नहीं है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे भय या भ्रम के कारण अनावश्यक रूप से जरूरी सामान का भंडारण करें और अफवाहों से सतर्क रहें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By दैनिक जागरण

खाद्य भंडार को लेकर सरकार की सख्ती: जमाखोरी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, चेतावनी जारी

JAGRAN DESK

सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी या कृत्रिम संकट पैदा करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने दी सख्त चेतावनी
केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के ज़रिए जनता और व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में खाद्यान्न को लेकर किसी भी तरह की घबराहट फैलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘‘गलत सूचनाओं पर आधारित किसी भी फर्जी संदेश पर भरोसा करें। हमारे पास जरूरत से कहीं अधिक खाद्य भंडार है।’’

जमाखोरी पर लगेगा लगाम, लागू होंगे सख्त प्रावधान
सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यापारी, थोक विक्रेता या दुकानदार जानबूझकर आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या जमाखोरी करता पाया गया, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून-प्रवर्तन एजेंसियों को इस संबंध में निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीमावर्ती हालात के बीच अफवाहों पर दें ध्यान
सरकार की ये सख्ती ऐसे वक्त में सामने आई है जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलाबारी और ड्रोन हमले बढ़ गए हैं। हाल ही में भारत द्वारा पीओके में की गई जवाबी कार्रवाई के बाद देश में आंशिक चिंता का माहौल है। इसी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व फर्जी खबरें फैलाकर जमाखोरी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य भी तय
सरकार ने वर्ष 2024-25 के खरीफ रबी सत्रों के लिए 34.15 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जिसमें धान, गेहूं, दालें और मोटे अनाज शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, यह लक्ष्य देश की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

सरकार की अपील: घबराएं, जमाखोरी करें
मंत्री प्रहलाद जोशी ने दोहराया कि देश में किसी प्रकार की खाद्यान्न की कमी नहीं है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे भय या भ्रम के कारण अनावश्यक रूप से जरूरी सामान का भंडारण करें और अफवाहों से सतर्क रहें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/strict-action-will-be-issued-against-those-who-strictly-hoisting/article-20319

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.