मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार शिविर में की बड़ी घोषणाएं, 75 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत गरियाबंद जिले की ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता से संवाद करते हुए बताया कि उनकी सरकार ने पारदर्शी तरीके से कार्य किया है और जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने इस अवसर पर 75 करोड़ रुपए की लागत से मड़ेली में 132 केवी सब स्टेशन और विद्युत लाइन विस्तार की घोषणा की। साथ ही, 147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम से छुरा तक सड़क चौड़ीकरण और पिपरछेड़ी जलाशय के निर्माण को पूर्ण करने का भी वादा किया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा, "हमारी सरकार ने अब तक मोदी जी द्वारा की गई गारंटियों को पूरी ईमानदारी से लागू किया है। हम लगातार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर मुहैया करवा रहे हैं, और 18 लाख से ज्यादा आवास स्वीकृत किए गए हैं।" उन्होंने आगामी 13 तारीख को केंद्रीय पंचायत मंत्री की मौजूदगी में 3.5 लाख और आवास देने की योजना की भी जानकारी दी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और धान के बकाया बोनस की राशि देने की बात की। उन्होंने माताओं-बहनों को आर्थिक मदद देने के लिए महतारी वंदन योजना का जिक्र किया और प्रदेशवासियों को रामलला दर्शन योजना तथा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने की अपील की।

समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म में भी भाग लिया।

इस मौके पर विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, और अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार शिविर में की बड़ी घोषणाएं, 75 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

Raipur, CG

उन्होंने इस अवसर पर 75 करोड़ रुपए की लागत से मड़ेली में 132 केवी सब स्टेशन और विद्युत लाइन विस्तार की घोषणा की। साथ ही, 147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम से छुरा तक सड़क चौड़ीकरण और पिपरछेड़ी जलाशय के निर्माण को पूर्ण करने का भी वादा किया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा, "हमारी सरकार ने अब तक मोदी जी द्वारा की गई गारंटियों को पूरी ईमानदारी से लागू किया है। हम लगातार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर मुहैया करवा रहे हैं, और 18 लाख से ज्यादा आवास स्वीकृत किए गए हैं।" उन्होंने आगामी 13 तारीख को केंद्रीय पंचायत मंत्री की मौजूदगी में 3.5 लाख और आवास देने की योजना की भी जानकारी दी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और धान के बकाया बोनस की राशि देने की बात की। उन्होंने माताओं-बहनों को आर्थिक मदद देने के लिए महतारी वंदन योजना का जिक्र किया और प्रदेशवासियों को रामलला दर्शन योजना तथा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने की अपील की।

समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म में भी भाग लिया।

इस मौके पर विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, और अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-started-big-announcements-at-good-governance-tihar/article-20291

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.