पाकिस्तान का दोहरा हमला: फिरोजपुर में मिसाइल, पोकरण-सांबा में ड्रोन अटैक नाकाम

Jagran Desk

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर भारत पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दुस्साहस किया।

शाम के समय जम्मू-कश्मीर के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलीबारी शुरू हुई, वहीं रात 8:30 बजे पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर में मिसाइल दागे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

राजस्थान के पोकरण और जम्मू के सांबा क्षेत्र में भी ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की गई, जिन्हें सेना ने समय रहते नाकाम कर दिया। इसी के साथ चंडीगढ़ और अंबाला में वायुसेना ने हवाई हमले की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड और NIA का मुख्यालय स्थित है, जबकि अंबाला में एयरफोर्स का महत्वपूर्ण स्टेशन है।

फिरोजपुर (पंजाब) और जैसलमेर (राजस्थान) में एहतियातन पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है ताकि संवेदनशील ठिकानों की पहचान ड्रोन या सैटेलाइट से की जा सके।

हालात पर केंद्र सरकार की सख्त निगरानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

भारत सरकार ने हालात की गंभीरता को देखते हुए कई अहम कदम उठाए हैं:

  • सेना प्रमुख को विशेष अधिकार: केंद्र द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर सेना प्रमुख टेरिटोरियल आर्मी (TA) के अफसरों और जवानों को तत्काल सेवा में बुला सकते हैं।

  • राज्यों को आपातकालीन शक्तियां: गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इमरजेंसी पावर का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।

  • सेना और सुरक्षा बलों की समीक्षा बैठकें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुखों से ताजा हालात की जानकारी ली। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने BSF, CISF समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मीटिंग कर सीमा और एयरपोर्ट्स की सुरक्षा पर मंथन किया।

  • नागरिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान: स्वास्थ्य और कृषि मंत्रालयों ने भी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की है।

एलओसी पर जारी है संघर्ष, नागरिकों को भारी नुकसान

पाकिस्तान की ओर से लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी जारी रही। अब तक इस हमले में 17 आम नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें 5 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। कई मकान और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने पूर्व सैन्य प्रमुखों से की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों के साथ अपने निवास पर लगभग डेढ़ घंटे तक विशेष बैठक की। इस दौरान मौजूदा हालात और संभावित रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पेट्रोल-डीजल और खाद्य भंडारण पर केंद्र की सफाई

तेल कंपनियों IOC, BPCL और HPCL ने बयान जारी कर कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। आमजन को डरकर अधिक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्पष्ट किया कि देश में खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान का दोहरा हमला: फिरोजपुर में मिसाइल, पोकरण-सांबा में ड्रोन अटैक नाकाम

Jagran Desk

शाम के समय जम्मू-कश्मीर के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलीबारी शुरू हुई, वहीं रात 8:30 बजे पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर में मिसाइल दागे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

राजस्थान के पोकरण और जम्मू के सांबा क्षेत्र में भी ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की गई, जिन्हें सेना ने समय रहते नाकाम कर दिया। इसी के साथ चंडीगढ़ और अंबाला में वायुसेना ने हवाई हमले की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड और NIA का मुख्यालय स्थित है, जबकि अंबाला में एयरफोर्स का महत्वपूर्ण स्टेशन है।

फिरोजपुर (पंजाब) और जैसलमेर (राजस्थान) में एहतियातन पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है ताकि संवेदनशील ठिकानों की पहचान ड्रोन या सैटेलाइट से की जा सके।

हालात पर केंद्र सरकार की सख्त निगरानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

भारत सरकार ने हालात की गंभीरता को देखते हुए कई अहम कदम उठाए हैं:

  • सेना प्रमुख को विशेष अधिकार: केंद्र द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर सेना प्रमुख टेरिटोरियल आर्मी (TA) के अफसरों और जवानों को तत्काल सेवा में बुला सकते हैं।

  • राज्यों को आपातकालीन शक्तियां: गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इमरजेंसी पावर का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।

  • सेना और सुरक्षा बलों की समीक्षा बैठकें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुखों से ताजा हालात की जानकारी ली। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने BSF, CISF समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मीटिंग कर सीमा और एयरपोर्ट्स की सुरक्षा पर मंथन किया।

  • नागरिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान: स्वास्थ्य और कृषि मंत्रालयों ने भी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की है।

एलओसी पर जारी है संघर्ष, नागरिकों को भारी नुकसान

पाकिस्तान की ओर से लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी जारी रही। अब तक इस हमले में 17 आम नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें 5 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। कई मकान और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने पूर्व सैन्य प्रमुखों से की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों के साथ अपने निवास पर लगभग डेढ़ घंटे तक विशेष बैठक की। इस दौरान मौजूदा हालात और संभावित रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पेट्रोल-डीजल और खाद्य भंडारण पर केंद्र की सफाई

तेल कंपनियों IOC, BPCL और HPCL ने बयान जारी कर कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। आमजन को डरकर अधिक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्पष्ट किया कि देश में खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pakistans-double-attack-fail/article-20297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.