केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत: 2 साल का मासूम भी शामिल; चारधाम हेली सेवा पर अस्थायी रोक

Jagran Desk

केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह 5:20 बजे गौरीकुंड के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महाराष्ट्र का एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया।

प्राथमिक जांच में खराब मौसम को हादसे की वजह माना जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था और चारधाम यात्रा के अंतर्गत सेवा दे रहा था। इस घटना के बाद प्रशासन ने चारधाम हेली सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

मृतकों की पहचान में मुश्किल, DNA जांच के आदेश

हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद शव बुरी तरह झुलस गए हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए DNA जांच करवाई जाएगी, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

क्रैश में मारे गए सभी यात्री और पायलट:

  1. राजवीर सिंह (पायलट), जयपुर, राजस्थान

  2. विक्रम सिंह रावत, ऊखीमठ, उत्तराखंड

  3. विनोद देवी, उत्तर प्रदेश

  4. तृष्टि सिंह, उत्तर प्रदेश

  5. राजकुमार सुरेश, गुजरात

  6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल, महाराष्ट्र

  7. काशी (2 वर्ष), महाराष्ट्र

सीएम धामी ने जताया दुख, हेलीकॉप्टर उड़ानों के नियमों में बदलाव के संकेत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन को लेकर सख्त तकनीकी और मौसम संबंधी मानकों को अनिवार्य किया जाएगा। दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

  • 8 मई: उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

  • 17 मई: केदारनाथ में एयर एंबुलेंस क्रैश, 3 लोग बाल-बाल बचे

  • 7 जून: रुद्रप्रयाग में सड़क पर आपात लैंडिंग, कार क्षतिग्रस्त

हवाई यात्रा सुरक्षा पर सवाल

लगातार हो रहे हेलिकॉप्टर हादसों के बीच चारधाम यात्रा की हवाई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में उड़ान भरने वाले छोटे विमान और हेलिकॉप्टरों की तकनीकी गुणवत्ता और मौसम जानकारी प्रणाली पर सरकार को सख्ती से निगरानी करने की आवश्यकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत: 2 साल का मासूम भी शामिल; चारधाम हेली सेवा पर अस्थायी रोक

Jagran Desk

प्राथमिक जांच में खराब मौसम को हादसे की वजह माना जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था और चारधाम यात्रा के अंतर्गत सेवा दे रहा था। इस घटना के बाद प्रशासन ने चारधाम हेली सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

मृतकों की पहचान में मुश्किल, DNA जांच के आदेश

हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद शव बुरी तरह झुलस गए हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए DNA जांच करवाई जाएगी, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

क्रैश में मारे गए सभी यात्री और पायलट:

  1. राजवीर सिंह (पायलट), जयपुर, राजस्थान

  2. विक्रम सिंह रावत, ऊखीमठ, उत्तराखंड

  3. विनोद देवी, उत्तर प्रदेश

  4. तृष्टि सिंह, उत्तर प्रदेश

  5. राजकुमार सुरेश, गुजरात

  6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल, महाराष्ट्र

  7. काशी (2 वर्ष), महाराष्ट्र

सीएम धामी ने जताया दुख, हेलीकॉप्टर उड़ानों के नियमों में बदलाव के संकेत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन को लेकर सख्त तकनीकी और मौसम संबंधी मानकों को अनिवार्य किया जाएगा। दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

  • 8 मई: उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

  • 17 मई: केदारनाथ में एयर एंबुलेंस क्रैश, 3 लोग बाल-बाल बचे

  • 7 जून: रुद्रप्रयाग में सड़क पर आपात लैंडिंग, कार क्षतिग्रस्त

हवाई यात्रा सुरक्षा पर सवाल

लगातार हो रहे हेलिकॉप्टर हादसों के बीच चारधाम यात्रा की हवाई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में उड़ान भरने वाले छोटे विमान और हेलिकॉप्टरों की तकनीकी गुणवत्ता और मौसम जानकारी प्रणाली पर सरकार को सख्ती से निगरानी करने की आवश्यकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/helicopter-crash-7-killed-near-kedarnath-2-year-old-innocent/article-24380

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.