भारत को पाकिस्तान के रेल मंत्री की खुली धमकी: 'अगर पानी रोका तो 130 परमाणु हथियार तैयार'

JAGRAN DESK

पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की मौत के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने के फैसले से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। इस बौखलाहट का नजारा अब पाकिस्तान के नेताओं के उग्र बयानों में साफ नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो के बाद अब पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को खुली परमाणु धमकी दी है।

रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हनीफ अब्बासी ने कहा, "अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। हमारी सभी मिसाइलें भारत की ओर तैयार हैं।" उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पास गोरी, शाहीन और गजनवी जैसी मिसाइलों के साथ 130 परमाणु बम मौजूद हैं, जो केवल भारत के लिए आरक्षित हैं।

भारत पर सीधा निशाना

हनीफ अब्बासी ने अपने बयान में भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रखी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहलगाम हमला तो केवल एक बहाना है, असल में भारत सिंधु जल संधि को लेकर रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।

रेल मंत्री ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान रेलवे भी अपनी सेना के समर्थन में हर वक्त तैयार है। इस बयान से यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान अपनी आतंकी गतिविधियों को छुपाने और आतंरिक असंतोष से ध्यान भटकाने के लिए युद्ध जैसी धमकियों का सहारा ले रहा है।

पहले भी मिल चुकी हैं गीदड़ भभकियां

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से इस तरह की गीदड़ भभकी दी गई हो। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक जनसभा में भारत को धमकाते हुए कहा था, "सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून। सिंधु दरिया हमारा था, है और रहेगा।"

इसके अलावा पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी पहलगाम हमले में शामिल लश्कर के आतंकवादियों को 'स्वतंत्रता सेनानी' करार देकर विश्व समुदाय को हैरत में डाल दिया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भारत को पाकिस्तान के रेल मंत्री की खुली धमकी: 'अगर पानी रोका तो 130 परमाणु हथियार तैयार'

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो के बाद अब पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को खुली परमाणु धमकी दी है।

रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हनीफ अब्बासी ने कहा, "अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। हमारी सभी मिसाइलें भारत की ओर तैयार हैं।" उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पास गोरी, शाहीन और गजनवी जैसी मिसाइलों के साथ 130 परमाणु बम मौजूद हैं, जो केवल भारत के लिए आरक्षित हैं।

भारत पर सीधा निशाना

हनीफ अब्बासी ने अपने बयान में भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रखी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहलगाम हमला तो केवल एक बहाना है, असल में भारत सिंधु जल संधि को लेकर रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।

रेल मंत्री ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान रेलवे भी अपनी सेना के समर्थन में हर वक्त तैयार है। इस बयान से यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान अपनी आतंकी गतिविधियों को छुपाने और आतंरिक असंतोष से ध्यान भटकाने के लिए युद्ध जैसी धमकियों का सहारा ले रहा है।

पहले भी मिल चुकी हैं गीदड़ भभकियां

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से इस तरह की गीदड़ भभकी दी गई हो। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक जनसभा में भारत को धमकाते हुए कहा था, "सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून। सिंधु दरिया हमारा था, है और रहेगा।"

इसके अलावा पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी पहलगाम हमले में शामिल लश्कर के आतंकवादियों को 'स्वतंत्रता सेनानी' करार देकर विश्व समुदाय को हैरत में डाल दिया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/if-the-water-stopped-130-nuclear-weapons-are-ready-now/article-18756

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.