पीएम मोदी कानपुर में पहलगाम हमले के शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे और पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। चकेरी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने करीब 8 मिनट तक शुभम के परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशन्या, पिता संजय और मां सीमा भावुक होकर रो पड़े। परिवार ने हाथ जोड़कर पीएम से कहा कि उनके बेटे की मौत व्यर्थ न जाए।

शुभम की पत्नी ऐशन्या फफक-फफक कर रोती नजर आईं, जिसे देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी भावुक हो गए। उन्होंने ऐशन्या को ढांढस बंधाते हुए कहा, “आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर थमा नहीं है, यह जारी रहेगा।” पीएम मोदी ने संजय द्विवेदी के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें हिम्मत दी।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस कायराना हमले में 26 पर्यटकों को आतंकियों ने बर्बरता से मार डाला था। इसी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी मौत हुई, जिसे उनकी पत्नी ऐशन्या ने शहीद का दर्जा देने की मांग की है।

पीएम मोदी का जनसभा में संदेश:

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा, “पहलगाम के इस कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी शहीद हुए। उनकी पत्नी ऐशन्या की पीड़ा और आक्रोश हम सबके दिलों को छू जाता है। हमारी बहनों और बेटियों के आक्रोश को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।”

शुभम के परिवार से मुलाकात का पूरा विवरण:

कानपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने शुभम के परिवार से मिलकर हमले की पूरी जानकारी ली। शुभम के परिवार ने पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़कर अपने दुख को साझा किया। पत्नी ऐशन्या की आंखों में आंसू साफ नजर आए।

मुलाकात के बाद ऐशन्या ने कहा, “मेरे दो मुख्य विचार थे, जो मैंने पीएम मोदी को बताए। पहला, कश्मीर में पहले हालात सुधर रहे थे, शायद आतंकियों ने इसे खत्म करने की कोशिश की। दूसरा, ये हमला भारत के हिंदू-मुस्लिम को बांटने की साजिश था। आतंकियों ने धर्म पूछकर हमें मारने की कोशिश की, वे हमें बांटना चाहते थे।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी कानपुर में पहलगाम हमले के शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले

Jagran Desk

शुभम की पत्नी ऐशन्या फफक-फफक कर रोती नजर आईं, जिसे देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी भावुक हो गए। उन्होंने ऐशन्या को ढांढस बंधाते हुए कहा, “आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर थमा नहीं है, यह जारी रहेगा।” पीएम मोदी ने संजय द्विवेदी के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें हिम्मत दी।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस कायराना हमले में 26 पर्यटकों को आतंकियों ने बर्बरता से मार डाला था। इसी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी मौत हुई, जिसे उनकी पत्नी ऐशन्या ने शहीद का दर्जा देने की मांग की है।

पीएम मोदी का जनसभा में संदेश:

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा, “पहलगाम के इस कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी शहीद हुए। उनकी पत्नी ऐशन्या की पीड़ा और आक्रोश हम सबके दिलों को छू जाता है। हमारी बहनों और बेटियों के आक्रोश को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।”

शुभम के परिवार से मुलाकात का पूरा विवरण:

कानपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने शुभम के परिवार से मिलकर हमले की पूरी जानकारी ली। शुभम के परिवार ने पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़कर अपने दुख को साझा किया। पत्नी ऐशन्या की आंखों में आंसू साफ नजर आए।

मुलाकात के बाद ऐशन्या ने कहा, “मेरे दो मुख्य विचार थे, जो मैंने पीएम मोदी को बताए। पहला, कश्मीर में पहले हालात सुधर रहे थे, शायद आतंकियों ने इसे खत्म करने की कोशिश की। दूसरा, ये हमला भारत के हिंदू-मुस्लिम को बांटने की साजिश था। आतंकियों ने धर्म पूछकर हमें मारने की कोशिश की, वे हमें बांटना चाहते थे।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-met-the-family-of-shaheed-shubham-dwivedi-of/article-22683

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.