चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, ब्रिटेन और मालदीव का करेंगे दौरा

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर ब्रिटेन और मालदीव के लिए रवाना हो गए। यह यात्रा कूटनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय वार्ता और मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली से रवाना होते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “ब्रिटेन के लिए रवाना हो रहा हूं। हमारे बीच की रणनीतिक साझेदारी बीते वर्षों में मजबूत हुई है। मैं प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं।”

ब्रिटेन में होगा मुक्त व्यापार समझौते पर मंथन

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर विशेष जोर रहेगा। दोनों देशों के बीच तकनीक, रक्षा, निवेश, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी इस बैठक का हिस्सा होगा।

मालदीव में स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल

ब्रिटेन दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी मालदीव जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के निमंत्रण पर द्वीपीय राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। यह पीएम मोदी की मालदीव की तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी और राष्ट्रपति मोइजु के कार्यभार संभालने के बाद किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली यात्रा होगी।

दौरे को लेकर उठ रहे राजनीतिक सवाल

प्रधानमंत्री का यह दौरा संसद सत्र के बीच हो रहा है। विपक्ष द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' और अन्य मुद्दों पर संसद में जवाबदेही की मांग के बीच यह यात्रा चर्चा में है। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हालिया इस्तीफे के बाद देश की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, ब्रिटेन और मालदीव का करेंगे दौरा

Jagran Desk

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली से रवाना होते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “ब्रिटेन के लिए रवाना हो रहा हूं। हमारे बीच की रणनीतिक साझेदारी बीते वर्षों में मजबूत हुई है। मैं प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं।”

ब्रिटेन में होगा मुक्त व्यापार समझौते पर मंथन

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर विशेष जोर रहेगा। दोनों देशों के बीच तकनीक, रक्षा, निवेश, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी इस बैठक का हिस्सा होगा।

मालदीव में स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल

ब्रिटेन दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी मालदीव जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के निमंत्रण पर द्वीपीय राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। यह पीएम मोदी की मालदीव की तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी और राष्ट्रपति मोइजु के कार्यभार संभालने के बाद किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली यात्रा होगी।

दौरे को लेकर उठ रहे राजनीतिक सवाल

प्रधानमंत्री का यह दौरा संसद सत्र के बीच हो रहा है। विपक्ष द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' और अन्य मुद्दों पर संसद में जवाबदेही की मांग के बीच यह यात्रा चर्चा में है। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हालिया इस्तीफे के बाद देश की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-will-visit-britain-and-maldives-on-a-four/article-28589

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.