PM मोदी का कड़ा संदेश: "पहलगाम हमले का लिया जाएगा निर्णायक बदला", अंगोला के राष्ट्रपति के सामने दिया बड़ा बयान

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है।

शनिवार को अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि भारत इस हमले का निर्णायक और ठोस जवाब देगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की भी अपील की और अंगोला के समर्थन के लिए आभार जताया।

"हम इस हमले को नहीं भूलेंगे, न ही छोड़ेंगे" – मोदी

पीएम मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,

"हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए आभारी हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति अंगोला द्वारा प्रकट की गई संवेदनाओं का भारत सम्मान करता है।

पहलगाम हमले में 26 की गई थी जान

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने लोगों की धार्मिक पहचान पूछकर, उन्हें कलमा पढ़ने को कहकर गोली मारी थी। इस नृशंस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

भारत का पाकिस्तान पर कड़ा रुख

भारत सरकार ने इस हमले के बाद पाकिस्तान पर कई सख्त कदम उठाए हैं:

  • सिंधु जल संधि को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

  • सीमा पार व्यापार और वीजा सुविधा भी पूरी तरह से रोक दी गई है।

  • दुनिया भर से कूटनीतिक समर्थन जुटाया गया है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस सहित 60 से अधिक देशों ने हमले की निंदा की है।

38 साल बाद भारत आए अंगोला के राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 38 वर्षों के बाद अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने घोषणा की कि भारत ने अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की डिफेंस क्रेडिट लाइन स्वीकृत की है और सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण में सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी का कड़ा संदेश: "पहलगाम हमले का लिया जाएगा निर्णायक बदला", अंगोला के राष्ट्रपति के सामने दिया बड़ा बयान

JAGRAN DESK

शनिवार को अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि भारत इस हमले का निर्णायक और ठोस जवाब देगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की भी अपील की और अंगोला के समर्थन के लिए आभार जताया।

"हम इस हमले को नहीं भूलेंगे, न ही छोड़ेंगे" – मोदी

पीएम मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,

"हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए आभारी हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति अंगोला द्वारा प्रकट की गई संवेदनाओं का भारत सम्मान करता है।

पहलगाम हमले में 26 की गई थी जान

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने लोगों की धार्मिक पहचान पूछकर, उन्हें कलमा पढ़ने को कहकर गोली मारी थी। इस नृशंस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

भारत का पाकिस्तान पर कड़ा रुख

भारत सरकार ने इस हमले के बाद पाकिस्तान पर कई सख्त कदम उठाए हैं:

  • सिंधु जल संधि को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

  • सीमा पार व्यापार और वीजा सुविधा भी पूरी तरह से रोक दी गई है।

  • दुनिया भर से कूटनीतिक समर्थन जुटाया गया है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस सहित 60 से अधिक देशों ने हमले की निंदा की है।

38 साल बाद भारत आए अंगोला के राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 38 वर्षों के बाद अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने घोषणा की कि भारत ने अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की डिफेंस क्रेडिट लाइन स्वीकृत की है और सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण में सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-tough-message-will-be-taken-for-pahalgam-attack/article-19506

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.