ऑपरेशन सिंदूर के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई: 2000 से अधिक अवैध प्रवासी डिपोर्ट

Jagran Desk

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में रह रहे अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत अब तक 2,000 से अधिक अवैध घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पार उनके देश वापस भेज दिया गया है।

अधिकतर अवैध प्रवासी स्वेच्छा से बांग्लादेश लौटने को तैयार हो गए, जबकि कुछ को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया गया। इस अभियान की शुरुआत गुजरात से हुई, जहाँ सबसे पहले इन प्रवासियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, असम, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों ने भी मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया।

राज्यवार अभियान और केंद्र की निगरानी

गृह मंत्रालय के निर्देशों पर चल रहे इस अभियान में राज्यों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में अवैध निवासियों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट करें। बताया गया कि गुजरात जैसे औद्योगिक राज्यों में प्रवासी बड़ी संख्या में रोज़गार की तलाश में आते हैं, इसीलिए वहां पहले कार्रवाई शुरू की गई।

वायुसेना और BSF की मदद से वापसी

अवैध प्रवासियों को सीमा तक पहुँचाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों का भी इस्तेमाल किया गया। सीमा पर इन्हें BSF (सीमा सुरक्षा बल) को सौंपा गया, जहां कुछ समय इन्हें शिविरों में रखा गया और फिर बार्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के सहयोग से इन्हें उनके देश भेजा गया। इस दौरान प्रवासियों को भोजन और जरूरत की सामग्री के लिए विदेशी मुद्रा भी दी गई।

आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुछ अवैध प्रवासियों की संलिप्तता की आशंका के बाद इस अभियान को और तेज़ कर दिया गया। केंद्र सरकार का स्पष्ट कहना है कि यह कार्रवाई देश की आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत करने और घुसपैठ से जुड़े खतरों को कम करने के लिए आवश्यक है।

मानवीय दृष्टिकोण भी बना रखा है केंद्र

हालांकि सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जो प्रवासी स्वेच्छा से वापस जाना चाहते हैं, उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाए और उनके लिए सीमित अवधि तक जरूरी सुविधाएं भी दी जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई: 2000 से अधिक अवैध प्रवासी डिपोर्ट

Jagran Desk

अधिकतर अवैध प्रवासी स्वेच्छा से बांग्लादेश लौटने को तैयार हो गए, जबकि कुछ को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया गया। इस अभियान की शुरुआत गुजरात से हुई, जहाँ सबसे पहले इन प्रवासियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, असम, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों ने भी मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया।

राज्यवार अभियान और केंद्र की निगरानी

गृह मंत्रालय के निर्देशों पर चल रहे इस अभियान में राज्यों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में अवैध निवासियों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट करें। बताया गया कि गुजरात जैसे औद्योगिक राज्यों में प्रवासी बड़ी संख्या में रोज़गार की तलाश में आते हैं, इसीलिए वहां पहले कार्रवाई शुरू की गई।

वायुसेना और BSF की मदद से वापसी

अवैध प्रवासियों को सीमा तक पहुँचाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों का भी इस्तेमाल किया गया। सीमा पर इन्हें BSF (सीमा सुरक्षा बल) को सौंपा गया, जहां कुछ समय इन्हें शिविरों में रखा गया और फिर बार्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के सहयोग से इन्हें उनके देश भेजा गया। इस दौरान प्रवासियों को भोजन और जरूरत की सामग्री के लिए विदेशी मुद्रा भी दी गई।

आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुछ अवैध प्रवासियों की संलिप्तता की आशंका के बाद इस अभियान को और तेज़ कर दिया गया। केंद्र सरकार का स्पष्ट कहना है कि यह कार्रवाई देश की आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत करने और घुसपैठ से जुड़े खतरों को कम करने के लिए आवश्यक है।

मानवीय दृष्टिकोण भी बना रखा है केंद्र

हालांकि सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जो प्रवासी स्वेच्छा से वापस जाना चाहते हैं, उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाए और उनके लिए सीमित अवधि तक जरूरी सुविधाएं भी दी जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/strict-action-against-bangladeshi-infiltrators-after-operation-sindoor/article-22968

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.