वोग पोल में दिलजीत टॉप पर, शाहरुख और कियारा को नहीं मिली जगह

Bollywod

मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला 2025 में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी पहली ही उपस्थिति में ग्लोबल मंच पर धमाकेदार छाप छोड़ी है।

न्यूयॉर्क में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में दिलजीत ने पारंपरिक भारतीय और पंजाबी विरासत से प्रेरित लुक में शिरकत कर दुनियाभर के फैशनप्रेमियों का ध्यान खींचा। वहीं, वोग द्वारा आयोजित रीडर्स पोल में उन्हें बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटी घोषित किया गया है।

शकीरा, रिहाना, शाहरुख को पछाड़ा

वोग मैगजीन द्वारा कराए गए इस पोल में दुनियाभर के 306 से अधिक सेलिब्रिटीज को शामिल किया गया था। इस सूची में दिलजीत ने टॉप पोजिशन हासिल करते हुए शकीरा, रिहाना, जेंडाया, निकी मिनाज और लुईस हैमिल्टन जैसे दिग्गज सितारों को पीछे छोड़ दिया।
दिलचस्प बात यह रही कि इस साल मेट गाला में भारत से शाहरुख खान और कियारा आडवाणी ने भी डेब्यू किया, लेकिन वे वोग की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट में जगह नहीं बना सके।

महाराजा लुक में दिलजीत का जलवा

दिलजीत दोसांझ ने ऑल व्हाइट महाराजा थीम वाला पहनावा चुना था, जिसमें उन्होंने पारंपरिक पंजाबी अंदाज को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ा। उनके केप पर गुरुमुखी लिपि में लिखावट उकेरी गई थी, जो उनकी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। इस खास पोशाक को डिजाइन किया था नेपाली-अमेरिकन फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने, जो इससे पहले आलिया भट्ट, ईशा अंबानी और शकीरा जैसे सितारों को भी स्टाइल कर चुके हैं।

क्या है मेट गाला?

मेट गाला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट माना जाता है, जिसका आयोजन हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंडरेजिंग हेतु किया जाता है। इसकी शुरुआत 1948 में हुई थी और 1995 से इसका आयोजन वोग की एडिटर-इन-चीफ एना विंटोर की देखरेख में होता रहा है। हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाले इस इवेंट की थीम, अतिथि सूची और कार्यक्रम एना विंटोर तय करती हैं।

भारत का मेट गाला सफर

हालांकि मेट गाला की शुरुआत दशकों पहले हुई थी, लेकिन भारत से सेलेब्स ने 2017 में इसमें कदम रखा। सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था। 2023 में आलिया भट्ट ने डेब्यू किया और अब 2025 में कियारा आडवाणी और शाहरुख खान ने अपने ग्लैमरस अंदाज में उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन इस बार बाजी दिलजीत दोसांझ ने मारी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By दैनिक जागरण

वोग पोल में दिलजीत टॉप पर, शाहरुख और कियारा को नहीं मिली जगह

Bollywod

न्यूयॉर्क में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में दिलजीत ने पारंपरिक भारतीय और पंजाबी विरासत से प्रेरित लुक में शिरकत कर दुनियाभर के फैशनप्रेमियों का ध्यान खींचा। वहीं, वोग द्वारा आयोजित रीडर्स पोल में उन्हें बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटी घोषित किया गया है।

शकीरा, रिहाना, शाहरुख को पछाड़ा

वोग मैगजीन द्वारा कराए गए इस पोल में दुनियाभर के 306 से अधिक सेलिब्रिटीज को शामिल किया गया था। इस सूची में दिलजीत ने टॉप पोजिशन हासिल करते हुए शकीरा, रिहाना, जेंडाया, निकी मिनाज और लुईस हैमिल्टन जैसे दिग्गज सितारों को पीछे छोड़ दिया।
दिलचस्प बात यह रही कि इस साल मेट गाला में भारत से शाहरुख खान और कियारा आडवाणी ने भी डेब्यू किया, लेकिन वे वोग की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट में जगह नहीं बना सके।

महाराजा लुक में दिलजीत का जलवा

दिलजीत दोसांझ ने ऑल व्हाइट महाराजा थीम वाला पहनावा चुना था, जिसमें उन्होंने पारंपरिक पंजाबी अंदाज को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ा। उनके केप पर गुरुमुखी लिपि में लिखावट उकेरी गई थी, जो उनकी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। इस खास पोशाक को डिजाइन किया था नेपाली-अमेरिकन फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने, जो इससे पहले आलिया भट्ट, ईशा अंबानी और शकीरा जैसे सितारों को भी स्टाइल कर चुके हैं।

क्या है मेट गाला?

मेट गाला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट माना जाता है, जिसका आयोजन हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंडरेजिंग हेतु किया जाता है। इसकी शुरुआत 1948 में हुई थी और 1995 से इसका आयोजन वोग की एडिटर-इन-चीफ एना विंटोर की देखरेख में होता रहा है। हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाले इस इवेंट की थीम, अतिथि सूची और कार्यक्रम एना विंटोर तय करती हैं।

भारत का मेट गाला सफर

हालांकि मेट गाला की शुरुआत दशकों पहले हुई थी, लेकिन भारत से सेलेब्स ने 2017 में इसमें कदम रखा। सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था। 2023 में आलिया भट्ट ने डेब्यू किया और अब 2025 में कियारा आडवाणी और शाहरुख खान ने अपने ग्लैमरस अंदाज में उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन इस बार बाजी दिलजीत दोसांझ ने मारी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/charity-event-is-met-gala-met-gala-is-a-charity/article-20346

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.