अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे भूटान के प्रधानमंत्री

Jagran Desk

भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे 5 सितंबर को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान वे अपनी पत्नी ओम ताशिम डोमा के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगे।

 अयोध्या में तैयारियां पूरी

भूटान के प्रधानमंत्री सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वे सीधे श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। उनके स्वागत के लिए अयोध्या प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं और रेड कार्पेट रिसेप्शन की तैयारी की गई है।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे और उनके परिवार के सम्मान में दिन में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। लगभग 1:30 बजे उनका अयोध्या से दिल्ली के लिए प्रस्थान निर्धारित है। दिल्ली में वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था और महत्व

अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी में जुटे हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

यह दौरा भारत-भूटान संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले भी दासो शेरिंग टोबगे इस वर्ष फरवरी में भारत आए थे और उन्होंने "स्कूल ऑफ लीडरशिप" के पहले लीडरशिप कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया था। लगातार होती ये यात्राएं दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने का संकेत देती हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Sep 2025 By दैनिक जागरण

अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे भूटान के प्रधानमंत्री

Jagran Desk

 अयोध्या में तैयारियां पूरी

भूटान के प्रधानमंत्री सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वे सीधे श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। उनके स्वागत के लिए अयोध्या प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं और रेड कार्पेट रिसेप्शन की तैयारी की गई है।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे और उनके परिवार के सम्मान में दिन में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। लगभग 1:30 बजे उनका अयोध्या से दिल्ली के लिए प्रस्थान निर्धारित है। दिल्ली में वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था और महत्व

अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी में जुटे हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

यह दौरा भारत-भूटान संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले भी दासो शेरिंग टोबगे इस वर्ष फरवरी में भारत आए थे और उन्होंने "स्कूल ऑफ लीडरशिप" के पहले लीडरशिप कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया था। लगातार होती ये यात्राएं दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने का संकेत देती हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-prime-minister-of-bhutan-will-visit-ramlala-in-ayodhya/article-32276

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.