अजय देवगन की 'रेड 2' ने किया जोरदार कलेक्शन, सनी देओल और अक्षय कुमार को छोड़ा पीछे

Bollywood NEWS

मई के पहले सप्ताह में बॉलीवुड में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' और संजय दत्त की 'द भूतनी' समेत दो साउथ फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो 3' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुईं।

हालांकि, अजय देवगन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को पछाड़ते हुए 'रेड 2' के जरिए शानदार कलेक्शन किया है। आइए जानें कि तीसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और बाकी फिल्मों का क्या हाल रहा।

'रेड 2' ने तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो दूसरे दिन की तुलना में काफी ज्यादा है। पहले दिन 19.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म को 12 करोड़ का कलेक्शन हुआ था, लेकिन तीसरे दिन वीकेंड के चलते फिल्म ने जबरदस्त रिकवरी की। अब तक फिल्म की कुल कमाई 49.25 करोड़ रुपये हो चुकी है और जल्द ही यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

'जाट' और 'केसरी 2' की हालत हुई खस्ता

सनी देओल की 'जाट' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट से बनी थी, लेकिन मुश्किल से 100 करोड़ की कमाई कर पाई। पहले शनिवार को 'जाट' ने 9.75 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि 'केसरी 2' ने भी उतना ही कलेक्शन किया था। वहीं, 'रेड 2' ने 18 करोड़ का कलेक्शन कर के इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया। इससे साफ है कि अजय देवगन इस वक्त सबसे आगे हैं।

संजय दत्त की 'द भूतनी' का कलेक्शन फ्लॉप

संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' को भी दर्शकों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिल्म की ओपनिंग महज 65 लाख रुपये से हुई और दूसरे दिन यह कलेक्शन घटकर 62 लाख रुपये हो गया। तीसरे दिन भी फिल्म केवल 69 लाख रुपये ही कमा पाई। अब तक इस फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 1.96 करोड़ रुपये है, जिससे यह फिल्म फ्लॉप की ओर बढ़ रही है।

'हिट 3' और 'रेट्रो 3' भी रही पीछे

साउथ फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो 3' भी 1 मई को रिलीज हुईं, लेकिन इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नानी की 'हिट 3' ने पहले शनिवार को 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब तक कुल 41.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, 'रेट्रो 3' ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसकी कुल कमाई 34.75 करोड़ रुपये रही।

अजय देवगन की 'रेड 2' ने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस सप्ताह की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

अजय देवगन की 'रेड 2' ने किया जोरदार कलेक्शन, सनी देओल और अक्षय कुमार को छोड़ा पीछे

Bollywood NEWS

हालांकि, अजय देवगन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को पछाड़ते हुए 'रेड 2' के जरिए शानदार कलेक्शन किया है। आइए जानें कि तीसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और बाकी फिल्मों का क्या हाल रहा।

'रेड 2' ने तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो दूसरे दिन की तुलना में काफी ज्यादा है। पहले दिन 19.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म को 12 करोड़ का कलेक्शन हुआ था, लेकिन तीसरे दिन वीकेंड के चलते फिल्म ने जबरदस्त रिकवरी की। अब तक फिल्म की कुल कमाई 49.25 करोड़ रुपये हो चुकी है और जल्द ही यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

'जाट' और 'केसरी 2' की हालत हुई खस्ता

सनी देओल की 'जाट' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट से बनी थी, लेकिन मुश्किल से 100 करोड़ की कमाई कर पाई। पहले शनिवार को 'जाट' ने 9.75 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि 'केसरी 2' ने भी उतना ही कलेक्शन किया था। वहीं, 'रेड 2' ने 18 करोड़ का कलेक्शन कर के इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया। इससे साफ है कि अजय देवगन इस वक्त सबसे आगे हैं।

संजय दत्त की 'द भूतनी' का कलेक्शन फ्लॉप

संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' को भी दर्शकों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिल्म की ओपनिंग महज 65 लाख रुपये से हुई और दूसरे दिन यह कलेक्शन घटकर 62 लाख रुपये हो गया। तीसरे दिन भी फिल्म केवल 69 लाख रुपये ही कमा पाई। अब तक इस फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 1.96 करोड़ रुपये है, जिससे यह फिल्म फ्लॉप की ओर बढ़ रही है।

'हिट 3' और 'रेट्रो 3' भी रही पीछे

साउथ फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो 3' भी 1 मई को रिलीज हुईं, लेकिन इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नानी की 'हिट 3' ने पहले शनिवार को 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब तक कुल 41.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, 'रेट्रो 3' ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसकी कुल कमाई 34.75 करोड़ रुपये रही।

अजय देवगन की 'रेड 2' ने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस सप्ताह की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/ajay-devgans-red-2-lightened-the-collection-sunny-deol-and/article-19570

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.