बैतूल और पांढुर्ना में भूकंप के झटकों से मची हलचल, लोग घर छोड़कर भागे बाहर

बैतूल/छिंदवाड़ा।

शनिवार की रात मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र और छिंदवाड़ा के पास पांढुर्ना में अचानक धरती कांप उठी।

रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर आए इन हल्के भूकंप के झटकों ने लोगों को कुछ पलों के लिए डरा दिया। झटकों के साथ ही घरों में रखे फर्नीचर और बर्तन हिलने लगे, जिससे लोग घबराकर बाहर निकल आए।

भूकंप का केंद्र बैतूल, गहराई 5 किलोमीटर
मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ डॉ. संत कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई। इसका केंद्र बैतूल जिले में 21.72° उत्तर अक्षांश और 78.35° पूर्व देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 5 किलोमीटर थी। प्रभावित क्षेत्र मुख्यतः मुलताई और पांढुर्ना रहे।

अचानक हिली धरती, बर्तनों की आवाज से घबराए लोग
स्थानीय निवासियों ने बताया कि भूकंप के समय वे घर के अंदर आराम कर रहे थे, तभी फर्नीचर हिलने लगे और बर्तनों से आवाजें आने लगीं। शुरू में किसी को समझ नहीं आया, लेकिन जब कई लोगों ने झटके महसूस किए तो अफरा-तफरी मच गई और लोग तेजी से घरों से बाहर निकलने लगे। कुछ लोग खुले मैदानों की ओर जाते देखे गए।

डर जरूर फैला, पर नुकसान नहीं
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिर भी झटकों के कारण लोगों में डर और चिंता का माहौल बना रहा।

भले ही हल्का हो, पर नजरअंदाज न करें
डॉ. शर्मा ने बताया कि 2.5 तीव्रता वाला भूकंप सामान्यत: नुकसानदायक नहीं होता और कई बार लोग इसे महसूस भी नहीं कर पाते। लेकिन हल्के झटके भी किसी बड़े भूकंप की पूर्व सूचना हो सकते हैं, इसलिए इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

कैसे आता है भूकंप?
भूवैज्ञानिकों के अनुसार, धरती के नीचे सात बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेट्स किसी स्थान पर टकराती हैं या दबाव के कारण टूटती हैं, तो वहां से ऊर्जा बाहर निकलती है। इसी ऊर्जा के अचानक विस्फोट से धरती हिलती है, जिसे भूकंप कहा जाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल और पांढुर्ना में भूकंप के झटकों से मची हलचल, लोग घर छोड़कर भागे बाहर

बैतूल/छिंदवाड़ा।

रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर आए इन हल्के भूकंप के झटकों ने लोगों को कुछ पलों के लिए डरा दिया। झटकों के साथ ही घरों में रखे फर्नीचर और बर्तन हिलने लगे, जिससे लोग घबराकर बाहर निकल आए।

भूकंप का केंद्र बैतूल, गहराई 5 किलोमीटर
मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ डॉ. संत कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई। इसका केंद्र बैतूल जिले में 21.72° उत्तर अक्षांश और 78.35° पूर्व देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 5 किलोमीटर थी। प्रभावित क्षेत्र मुख्यतः मुलताई और पांढुर्ना रहे।

अचानक हिली धरती, बर्तनों की आवाज से घबराए लोग
स्थानीय निवासियों ने बताया कि भूकंप के समय वे घर के अंदर आराम कर रहे थे, तभी फर्नीचर हिलने लगे और बर्तनों से आवाजें आने लगीं। शुरू में किसी को समझ नहीं आया, लेकिन जब कई लोगों ने झटके महसूस किए तो अफरा-तफरी मच गई और लोग तेजी से घरों से बाहर निकलने लगे। कुछ लोग खुले मैदानों की ओर जाते देखे गए।

डर जरूर फैला, पर नुकसान नहीं
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिर भी झटकों के कारण लोगों में डर और चिंता का माहौल बना रहा।

भले ही हल्का हो, पर नजरअंदाज न करें
डॉ. शर्मा ने बताया कि 2.5 तीव्रता वाला भूकंप सामान्यत: नुकसानदायक नहीं होता और कई बार लोग इसे महसूस भी नहीं कर पाते। लेकिन हल्के झटके भी किसी बड़े भूकंप की पूर्व सूचना हो सकते हैं, इसलिए इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

कैसे आता है भूकंप?
भूवैज्ञानिकों के अनुसार, धरती के नीचे सात बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेट्स किसी स्थान पर टकराती हैं या दबाव के कारण टूटती हैं, तो वहां से ऊर्जा बाहर निकलती है। इसी ऊर्जा के अचानक विस्फोट से धरती हिलती है, जिसे भूकंप कहा जाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-betul-and-pandhurna-people-ran-out-leaving-home-due/article-19556

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.