फूलों की बारिश के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का हुआ शुभारंभ

Dharm Desk

चारधामों में प्रमुख भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खोल दिए गए।

इस पावन अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और कपाट खुलते ही आसमान से फूलों की वर्षा कर भगवान बद्रीविशाल का भव्य स्वागत किया गया। कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों और श्रद्धा से गूंज उठा।

भगवान बद्रीनाथ का हुआ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक

कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त पर पुजारियों और वेदपाठियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान बद्रीनाथ का अभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन करवाए गए। इस दौरान देशभर से आए भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मई से नवंबर तक खुलता है बद्रीनाथ धाम

अलकनंदा नदी के किनारे स्थित यह पवित्र धाम केवल मई से नवंबर माह तक ही भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है। शीतकाल में जब बर्फबारी के कारण मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, तब भगवान बद्रीनाथ की पूजा जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में की जाती है। खास बात यह है कि कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर में जलाया गया दीपक लगातार छह माह तक जलता रहता है, जिसे शुभ और चमत्कारिक प्रतीक माना जाता है।

“जो जाए बदरी, वो ना आए ओदरी” – मान्यता का है विशेष महत्व

बद्रीनाथ धाम को धरती का बैकुंठ कहा जाता है। यहां विराजमान भगवान विष्णु की शालीग्राम शिला से बनी चतुर्भुज प्रतिमा को नर-नारायण अवतार स्वरूप पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त श्रद्धा से बद्रीनाथ के दर्शन करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। प्रसिद्ध कहावत "जो जाए बदरी, वो ना आए ओदरी" इसी आस्था को दर्शाती है।

चारधाम यात्रा का पूर्ण शुभारंभ

इस वर्ष अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। उसके बाद 2 मई को बाबा केदारनाथ के द्वार भक्तों के लिए खुले और अब बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2025 का पूर्ण रूप से शुभारंभ हो गया है। उत्तराखंड की पर्वतीय वादियों में भक्ति और आस्था की यह यात्रा एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए स्वर्गिक अनुभव लेकर आई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

फूलों की बारिश के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का हुआ शुभारंभ

Dharm Desk

इस पावन अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और कपाट खुलते ही आसमान से फूलों की वर्षा कर भगवान बद्रीविशाल का भव्य स्वागत किया गया। कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों और श्रद्धा से गूंज उठा।

भगवान बद्रीनाथ का हुआ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक

कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त पर पुजारियों और वेदपाठियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान बद्रीनाथ का अभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन करवाए गए। इस दौरान देशभर से आए भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मई से नवंबर तक खुलता है बद्रीनाथ धाम

अलकनंदा नदी के किनारे स्थित यह पवित्र धाम केवल मई से नवंबर माह तक ही भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है। शीतकाल में जब बर्फबारी के कारण मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, तब भगवान बद्रीनाथ की पूजा जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में की जाती है। खास बात यह है कि कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर में जलाया गया दीपक लगातार छह माह तक जलता रहता है, जिसे शुभ और चमत्कारिक प्रतीक माना जाता है।

“जो जाए बदरी, वो ना आए ओदरी” – मान्यता का है विशेष महत्व

बद्रीनाथ धाम को धरती का बैकुंठ कहा जाता है। यहां विराजमान भगवान विष्णु की शालीग्राम शिला से बनी चतुर्भुज प्रतिमा को नर-नारायण अवतार स्वरूप पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त श्रद्धा से बद्रीनाथ के दर्शन करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। प्रसिद्ध कहावत "जो जाए बदरी, वो ना आए ओदरी" इसी आस्था को दर्शाती है।

चारधाम यात्रा का पूर्ण शुभारंभ

इस वर्ष अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। उसके बाद 2 मई को बाबा केदारनाथ के द्वार भक्तों के लिए खुले और अब बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2025 का पूर्ण रूप से शुभारंभ हो गया है। उत्तराखंड की पर्वतीय वादियों में भक्ति और आस्था की यह यात्रा एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए स्वर्गिक अनुभव लेकर आई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/chardham-yatra-of-badrinath-dham-opened-amidst-rain-of-flowers/article-19574

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.