रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस: कर्नाटक की दैव परंपरा के अपमान के आरोप में FIR दर्ज

बालीवुड न्यूज़

On

IFFI मंच पर ‘कांतारा’ के दृश्य को लेकर विवाद, चावुंडी दैव को ‘भूत’ कहने का आरोप; मामला CMM कोर्ट पहुंचा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ कर्नाटक की पारंपरिक दैव परंपरा और हिंदू धार्मिक भावनाओं के कथित अपमान को लेकर बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज हुआ है, जिसमें आरोप है कि अभिनेता ने सार्वजनिक मंच से चावुंडी दैव और फिल्म कांतारा से जुड़े पवित्र प्रतीकों का मजाक उड़ाया। प्रकरण अब बेंगलुरु की प्रथम अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (CMM) अदालत में विचाराधीन है, जहां 8 अप्रैल को सुनवाई तय की गई है।

यह मामला 28 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) से जुड़ा है। शिकायत बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल द्वारा दर्ज कराई गई थी। अदालत के निर्देश पर 23 जनवरी 2026 को हाई ग्राउंड्स पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर पंजीबद्ध की।

क्या हैं आरोप
शिकायत के अनुसार, रणवीर सिंह ने IFFI के मंच पर निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी से बातचीत के दौरान कांतारा फिल्म के एक अहम दृश्य का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि उन्होंने चावुंडी (चामुंडा) दैव को ‘फीमेल घोस्ट’ कहकर संबोधित किया और मंच पर पंजुरली व गुलिगा दैव से जुड़े हाव-भाव की नकल कर उन्हें हास्यास्पद ढंग से प्रस्तुत किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह प्रस्तुति कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में पूजनीय दैव परंपरा का अपमान है।

चावुंडी दैव को स्थानीय समुदाय में रक्षक देवी और दिव्य स्त्री शक्ति के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में उन्हें ‘भूत’ कहना आस्था पर सीधा आघात बताया गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि मंच से उतरने के बाद भी रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी के सामने वही मिमिक्री दोहराई, जबकि ऋषभ उन्हें इशारों में रोकते नजर आए।

वीडियो वायरल, बढ़ा विवाद
कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। कई संगठनों और आम लोगों ने अभिनेता की आलोचना करते हुए इसे सांस्कृतिक असंवेदनशीलता करार दिया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हुई।

पहले भी दर्ज हो चुकी है शिकायत
बेंगलुरु की एफआईआर से पहले पणजी में भी रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। 2 दिसंबर 2025 को हिंदू जनजागृति समिति ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी और सार्वजनिक माफी की मांग की थी। इसके बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए माफीनामा जारी किया था।

रणवीर सिंह की सफाई
अपने आधिकारिक बयान में रणवीर सिंह ने कहा था कि उनका उद्देश्य कांतारा में ऋषभ शेट्टी की अभिनय क्षमता की सराहना करना था, न कि किसी आस्था या परंपरा का अपमान। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों या प्रस्तुति से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अदालत में अगली सुनवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आगे की कानूनी दिशा क्या होगी।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/case-filed-against-ranveer-singh-for-hurting-religious-sentiments-and/article-44783

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.