इकोनॉमिक सर्वे की चेतावनी: देश के 40% गिग वर्कर्स की आय 15 हजार से कम, न्यूनतम कमाई तय करने की सिफारिश

बिजनेस न्यूज

On

प्लेटफॉर्म जॉब्स में अस्थिर आय पर सरकार की चिंता, वेटिंग टाइम का भुगतान और एल्गोरिदम कंट्रोल पर सुधार के संकेत

संसद में आज  पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 ने भारत की तेजी से बढ़ती गिग इकोनॉमी की जमीनी हकीकत सामने रख दी है। सर्वे के अनुसार, फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स, राइड-हेलिंग और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े लगभग 40 प्रतिशत गिग वर्कर्स की मासिक कमाई 15 हजार रुपये से भी कम है। रिपोर्ट में इसे सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता का संकेत बताते हुए गिग वर्कर्स के लिए न्यूनतम कमाई तय करने की सिफारिश की गई है।

सर्वे में कहा गया है कि गिग वर्कर्स की आय न तो तय है और न ही नियमित। इसी कारण उन्हें बैंकिंग सुविधाएं, लोन और बीमा जैसी बुनियादी वित्तीय सेवाओं तक पहुंचने में दिक्कत होती है। सरकार का मानना है कि नीतियां ऐसी होनी चाहिए, जिससे लोग मजबूरी में नहीं बल्कि विकल्प के तौर पर गिग वर्क को अपनाएं।

वेटिंग टाइम के भुगतान का सुझाव
इकोनॉमिक सर्वे में यह भी सिफारिश की गई है कि गिग वर्कर्स को केवल काम पूरा करने के लिए ही नहीं, बल्कि काम के इंतजार में बिताए गए समय के लिए भी भुगतान मिलना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म आधारित नौकरियों में वेटिंग पीरियड अक्सर लंबा होता है, लेकिन इस दौरान श्रमिकों को कोई पारिश्रमिक नहीं दिया जाता।

एल्गोरिदम से बढ़ा दबाव
सर्वे में प्लेटफॉर्म कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एल्गोरिदम पर भी सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि काम का बंटवारा, रेटिंग, इंसेंटिव और कमाई—सब कुछ एल्गोरिदम के जरिए तय होता है। इससे वर्कर्स पर लगातार बेहतर प्रदर्शन का दबाव बना रहता है, जो थकान, तनाव और बर्नआउट जैसी समस्याओं को जन्म दे रहा है।

तेजी से बढ़ रही गिग वर्कफोर्स
आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021 में देश में गिग वर्कर्स की संख्या 77 लाख थी, जो वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर करीब 1.2 करोड़ हो गई है। यानी चार साल में लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। फिलहाल कुल वर्कफोर्स में इनकी हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से अधिक है। अनुमान है कि 2029-30 तक नॉन-एग्रीकल्चर सेक्टर की कुल नौकरियों में गिग वर्क की हिस्सेदारी 6.7 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

कंपनियों को निवेश की सलाह
सर्वे में डिलीवरी और प्लेटफॉर्म कंपनियों से अपील की गई है कि वे अपने वर्कर्स की ट्रेनिंग और जरूरी संसाधनों में निवेश करें। रिपोर्ट के मुताबिक, संसाधनों और कौशल की कमी के कारण कई गिग वर्कर्स बेहतर नौकरियों की ओर आगे नहीं बढ़ पाते।

GDP में बड़ा योगदान
सरकार का आकलन है कि वर्ष 2030 तक गिग इकोनॉमी का भारत की GDP में योगदान करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। हाल के महीनों में जोमैटो, स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म्स के वर्कर्स द्वारा बेहतर वेतन और कामकाजी परिस्थितियों को लेकर किए गए प्रदर्शनों के बीच, सर्वे की ये सिफारिशें नीति निर्माण के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं।

--------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/economic-surveys-warning-and-recommendation-to-fix-the-minimum-income/article-44707

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.