एआर रहमान के बयान पर अनूप जलोटा की टिप्पणी से विवाद

बालीवुड न्यूज़

On

काम न मिलने की बात पर बोले— “अगर धर्म वजह है, तो हिंदू बनकर देख लें”

संगीतकार ए.आर. रहमान के हालिया बयान पर अब सिंगर अनूप जलोटा की प्रतिक्रिया ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जलोटा ने यह कहते हुए चर्चा को और तेज कर दिया कि यदि रहमान को मुस्लिम होने के कारण काम नहीं मिल रहा है, तो उन्हें दोबारा हिंदू बनने पर विचार करना चाहिए। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

क्या कहा अनूप जलोटा ने

न्यूज एजेंसी आईएएनएस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अनूप जलोटा ने कहा कि ए.आर. रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया। इसके बावजूद उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम मिला और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। जलोटा ने कहा कि यदि रहमान को यह महसूस हो रहा है कि आज उन्हें धर्म के कारण काम नहीं मिल रहा, तो उन्हें यह परखने के लिए दोबारा हिंदू बनकर देखना चाहिए कि क्या स्थिति बदलती है या नहीं।

पहले रहमान के बयान को बता चुके हैं खतरनाक

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब जलोटा ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले उन्होंने रहमान के बयान को “खतरनाक” करार देते हुए कहा था कि बॉलीवुड में सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं है। जलोटा ने अपने पांच दशक के करियर का हवाला देते हुए कहा था कि उन्होंने कभी धर्म के आधार पर भेदभाव होते नहीं देखा।

रहमान ने क्या कहा था

ए.आर. रहमान ने हाल ही में बीबीसी नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में रचनात्मक फैसले ऐसे लोग ले रहे हैं जो खुद क्रिएटिव नहीं हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि कभी-कभी उन्हें यह “फुसफुसाहट” सुनने को मिलती है कि बुक किए जाने के बाद किसी अन्य म्यूजिक कंपनी के हस्तक्षेप से उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया। रहमान ने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके सामने किसी ने सीधे तौर पर कोई सांप्रदायिक टिप्पणी नहीं की।

फिल्म इंडस्ट्री से मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

रहमान के बयान पर गीतकार जावेद अख्तर ने असहमति जताते हुए कहा था कि उन्हें कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ कि इंडस्ट्री में रहमान को धर्म के कारण नजरअंदाज किया गया हो। उन्होंने इसे व्यावहारिक कारणों से जोड़ते हुए कहा था कि रहमान अक्सर अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स और शोज़ में व्यस्त रहते हैं।

सिंगर शान ने भी इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि काम न मिलना हर कलाकार के करियर का हिस्सा है और इसे सांप्रदायिक चश्मे से देखना सही नहीं है।

कंगना रनोट और अन्य प्रतिक्रियाएं

वहीं, अभिनेत्री कंगना रनोट ने रहमान के बयान पर कड़ा रुख अपनाया था और निजी अनुभव साझा करते हुए उन पर पूर्वाग्रह का आरोप लगाया था। इसके विपरीत, अभिनेता परेश रावल ने रहमान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनके प्रति सम्मान जताया था।

विवाद बढ़ने के बाद ए.आर. रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई देते हुए कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने भारत को अपनी प्रेरणा, गुरु और घर बताते हुए कहा कि संगीत उनके लिए हमेशा लोगों को जोड़ने का माध्यम रहा है।

---------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/controversy-over-anup-jalotas-comment-on-ar-rahmans-statement/article-43825

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.