हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अंदर हो रहे बड़े बिहेवियर बदलाव का मिल रहा संकेत

डिजिटल डेस्क

On

-कोविड ने कंटेट, दर्शकों का रुख और पूरी इंडस्ट्री को भी बदल दिया

हाल में एक दिलचस्प बात हुई। बतौर फिल्म समीक्षक मैंने दो फिल्में देखीं। धुरंधर और अस्सी। बिना तुलना में गये, दोनों फिल्में मुझे पसंद आयी। अलग प्रकृति की फिल्में थी। जाहिर है अलग ट्रीटीमेंट और ऑरा भी। दोनों का क्राफ्ट अलग था। लेकिन इसका अंतिम परिणाम एकदम अलग रहा। धुरंधर जहां सफलता का कीर्तिमान गढ़ गया।

तो अस्सी फर्श पर गिर गया। दो अच्छी फिल्म। दोनों का परिणाम इतना अलग। यह सामान्य घटना नहीं है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अंदर हो रहे बड़े बिहेवियर बदलाव का संकेत है जिसपर शायद कोई बात नहीं करना चाह रहा है। न एक्टर, डायरेक्टर,स्टोरी टेलर न बिजनेस से जुड़े लोग और न दर्शक। दोनों फिल्मों के रिव्यू बेहतर थे।

धुरंधर पहले दिन से परफेक्ट इंटरनेटमेंट एलिमेंट था। इंटरनेट सनसनी बन गयी थी। तो अस्सी पर भी इतने रील, कमेंट आ रहे थे कि कम बजट की फिल्म के लिए आशा देने वाली थी। लेकिन अस्सी अनुभव सिन्हा-तापसी जोड़ी की पिछली फिल्म थप्पड़ का आधा भी न रह सकी। कई बार उम्मीद से कम रहना चलता है कि लेकिन इतना पीछे रहना एक अलग बहस छेड़ देती है। ठीक उसी समय धुरंधर सिर्फ सफल नहीं होती है लेकिन जिस स्केल पर जाकर सफल हो जाती है वह भी नये ट्रेंड को जन्म दे देती है। ऐसा लगता है कि कोविड ने जब दुनिया में बहुत कुछ बदला तो हिंदी फिल्मों के कंटेट,दर्शकों का रूख और पूरी इंडस्ट्री को भी बदल दिया। इसे आप अस्सी और धुरंधर फिल्मों की तुलना से समझ सकते हैं।

कोविड से ठीक पहले थप्पड़ आयी। वह चल गयी। अगर समीक्षकों के स्तर पर देखें तो थप्पड़ से भी बेहतर फिल्म अस्सी को बतायी गयी। लेकिन दर्शक नहीं मिले। जो भी दर्शक मिले उसने तारीफ की। मतलब फिल्म से दिक्कत नहीं थी। दिक्क्त थिएटर जाने से थी। क्या फिल्में का चलना भी अब राजनीतिक रैलियों की तरह हो गयी जब आपको दर्शकों को थिएटर तक पहुंचाने के लिए संसाधनों,नेटवर्क और तमाम हथकंडे का इस्तेमाल करना होगा तब जाकर वे आएंगे और तब जाकर हिट और फ्लॉप का फैसला हेागा।

धुरंधर फिल्म को दर्शकों ने बेशक पसंद की और सुपर हिट होने के कई फैक्टर इसमें मौजूद हैं लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने के लिए कैसे-कैसे घटनाक्रम हुए उसे सबने देखा। दरअसल तटस्थ दर्शक जिसे सिर्फ फिल्म से मतलब है वह अच्छी फिल्म देखने के लिए इंतजार कर सकता है और ओटीटी पर आने का इंतजार करता है। क्या ऐसे तटस्थ दर्शक जो सिर्फ कंटेट या अच्छी फिल्में देखने  के लिए जाना चाहता है,उसके मन में थिएटर जाने की इच्छा कम हो गयी या उन्हें अपने तक खींचने का तरीक इंडस्ट्री भूल गया है? क्या इन्हें अपने रणनीति में बदलाव करना होगा? क्या दर्शक ओटीटी-थिएटर की फिल्मों के बीच अंतर कर रहा है? तो इंडस्ट्री को भी उसी अनुरूप अपने विजन में बदलाव करने की आवश्यकता है या वे आने वाले समय में दर्शकों को अस्सी जैसी फिल्मों के लिए थिएटर में कैसे लाएं इसके लिए कोई रणनीति है? साथ ही अब यह भी एक ट्रंड है कि फिल्म चलती नहीं है तो बिल्कुल नहीं चलती है। चलती है तो बहुत चलती है। मतलब जीरो स्कोर या नहीं तो सेंचुरी। बीच की फिल्में कम होती है जिसमें अस्सी या दूसरी ऐसी फिल्में फिट होती थी। इनके लिए स्पेस ही नहीं दिख रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2026 By Nitin Trivedi

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अंदर हो रहे बड़े बिहेवियर बदलाव का मिल रहा संकेत

डिजिटल डेस्क

हाल में एक दिलचस्प बात हुई। बतौर फिल्म समीक्षक मैंने दो फिल्में देखीं। धुरंधर और अस्सी। बिना तुलना में गये, दोनों फिल्में मुझे पसंद आयी। अलग प्रकृति की फिल्में थी। जाहिर है अलग ट्रीटीमेंट और ऑरा भी। दोनों का क्राफ्ट अलग था। लेकिन इसका अंतिम परिणाम एकदम अलग रहा। धुरंधर जहां सफलता का कीर्तिमान गढ़ गया।

तो अस्सी फर्श पर गिर गया। दो अच्छी फिल्म। दोनों का परिणाम इतना अलग। यह सामान्य घटना नहीं है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अंदर हो रहे बड़े बिहेवियर बदलाव का संकेत है जिसपर शायद कोई बात नहीं करना चाह रहा है। न एक्टर, डायरेक्टर,स्टोरी टेलर न बिजनेस से जुड़े लोग और न दर्शक। दोनों फिल्मों के रिव्यू बेहतर थे।

धुरंधर पहले दिन से परफेक्ट इंटरनेटमेंट एलिमेंट था। इंटरनेट सनसनी बन गयी थी। तो अस्सी पर भी इतने रील, कमेंट आ रहे थे कि कम बजट की फिल्म के लिए आशा देने वाली थी। लेकिन अस्सी अनुभव सिन्हा-तापसी जोड़ी की पिछली फिल्म थप्पड़ का आधा भी न रह सकी। कई बार उम्मीद से कम रहना चलता है कि लेकिन इतना पीछे रहना एक अलग बहस छेड़ देती है। ठीक उसी समय धुरंधर सिर्फ सफल नहीं होती है लेकिन जिस स्केल पर जाकर सफल हो जाती है वह भी नये ट्रेंड को जन्म दे देती है। ऐसा लगता है कि कोविड ने जब दुनिया में बहुत कुछ बदला तो हिंदी फिल्मों के कंटेट,दर्शकों का रूख और पूरी इंडस्ट्री को भी बदल दिया। इसे आप अस्सी और धुरंधर फिल्मों की तुलना से समझ सकते हैं।

कोविड से ठीक पहले थप्पड़ आयी। वह चल गयी। अगर समीक्षकों के स्तर पर देखें तो थप्पड़ से भी बेहतर फिल्म अस्सी को बतायी गयी। लेकिन दर्शक नहीं मिले। जो भी दर्शक मिले उसने तारीफ की। मतलब फिल्म से दिक्कत नहीं थी। दिक्क्त थिएटर जाने से थी। क्या फिल्में का चलना भी अब राजनीतिक रैलियों की तरह हो गयी जब आपको दर्शकों को थिएटर तक पहुंचाने के लिए संसाधनों,नेटवर्क और तमाम हथकंडे का इस्तेमाल करना होगा तब जाकर वे आएंगे और तब जाकर हिट और फ्लॉप का फैसला हेागा।

धुरंधर फिल्म को दर्शकों ने बेशक पसंद की और सुपर हिट होने के कई फैक्टर इसमें मौजूद हैं लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने के लिए कैसे-कैसे घटनाक्रम हुए उसे सबने देखा। दरअसल तटस्थ दर्शक जिसे सिर्फ फिल्म से मतलब है वह अच्छी फिल्म देखने के लिए इंतजार कर सकता है और ओटीटी पर आने का इंतजार करता है। क्या ऐसे तटस्थ दर्शक जो सिर्फ कंटेट या अच्छी फिल्में देखने  के लिए जाना चाहता है,उसके मन में थिएटर जाने की इच्छा कम हो गयी या उन्हें अपने तक खींचने का तरीक इंडस्ट्री भूल गया है? क्या इन्हें अपने रणनीति में बदलाव करना होगा? क्या दर्शक ओटीटी-थिएटर की फिल्मों के बीच अंतर कर रहा है? तो इंडस्ट्री को भी उसी अनुरूप अपने विजन में बदलाव करने की आवश्यकता है या वे आने वाले समय में दर्शकों को अस्सी जैसी फिल्मों के लिए थिएटर में कैसे लाएं इसके लिए कोई रणनीति है? साथ ही अब यह भी एक ट्रंड है कि फिल्म चलती नहीं है तो बिल्कुल नहीं चलती है। चलती है तो बहुत चलती है। मतलब जीरो स्कोर या नहीं तो सेंचुरी। बीच की फिल्में कम होती है जिसमें अस्सी या दूसरी ऐसी फिल्में फिट होती थी। इनके लिए स्पेस ही नहीं दिख रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/there-are-indications-of-major-behavioral-changes-taking-place-within/article-48818

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.